UPSC Vacancy 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

UPSC Vice Principal Vacancy: UPSC ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के 828 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2026 तक किए जा सकते हैं।
UPSC Vacancy 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती (सोर्स- एआई नीर्मित)
Published on
Updated on

UPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने बड़ा अवसर दिया है। आयोग ने दिल्ली सरकार (एनसीटी) के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के कुल 828 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रिंसिपल के 124 और वाइस प्रिंसिपल के 704 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को आवेदन केवल UPSC के आधिकारिक ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल के माध्यम से ही करना होगा। भर्ती प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जो आयोग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा की सभी शर्तों को पूरा करते हों। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रिंसिपल भर्ती से जुड़ी योग्यताओं और चयन प्रक्रिया

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव (Educational Qualifications & Experience)

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन (मास्टर डिग्री) होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार के पास बैचलर ऑफ़ एजुकेशन (B.Ed.) की डिग्री होनी चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में वाइस प्रिंसिपल (Vice Principal), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), या ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के रूप में कुल 10 साल का शिक्षण (Teaching) अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

श्रेणी के अनुसार अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है

  • सामान्य (UR) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) अधिकतम 50 वर्ष
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): अधिकतम 53 वर्ष
  • अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) अधिकतम 55 वर्ष
  • दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार नियमानुसार विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

UPSC वाइस प्रिंसिपल भर्ती से जुड़ी योग्यताओं और चयन प्रक्रिया

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव (Educational Qualifications & Experience)

  •  किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन (मास्टर डिग्री) होना अनिवार्य है।
  •  उम्मीदवार के पास बैचलर ऑफ़ एजुकेशन (B.Ed.) की डिग्री होनी चाहिए।

कार्य अनुभव

  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के तौर पर कम से कम 2 साल का अनुभव, या
  • ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के तौर पर कम से कम 3 साल का अनुभव।

आयु सीमा (Age Limit)

श्रेणी के अनुसार अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • सामान्य (UR) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अधिकतम 35 वर्ष
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): अधिकतम 38 वर्ष
  • अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST), अधिकतम 40 वर्ष
  • दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार, नियमानुसार विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए 1 नवंबर, 2026 को एक कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRT) आयोजित किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com