-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Prayagraj »
- Uppsc Gic Lecturer Recruitment Preliminary Results Declared For Four Subject
GIC Lecturer Result: UPPSC ने जारी किया चार विषयों का परिणाम, मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए 7,135 अभ्यर्थी
- Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
GIC Lecturer Result 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने जीआईसी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 2025 के रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और इतिहास विषयों का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।

जीआईसी प्रवक्ता भर्ती 2025 का परिणाम (सोर्स- सोशल मीडिया)
UPPSC GIC Lecturer Result 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) प्रवक्ता भर्ती परीक्षा-2025 के तहत चार विषयों—रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और इतिहास—की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार कुल 7,135 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है, जबकि अब सभी की नजर मुख्य परीक्षा की तिथि और विस्तृत कार्यक्रम पर टिकी हुई है।
14 जून 2025 को आयोजित हुई थी चारों विषयों की प्रारंभिक परीक्षा
आयोग के अनुसार इन चारों विषयों की प्रारंभिक परीक्षा 14 जून 2025 को आयोजित की गई थी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। आंकड़ों के मुताबिक रसायन विज्ञान में 23,702 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 9,938 परीक्षा में शामिल हुए। गणित विषय में 39,781 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 15,387 ने परीक्षा दी। वहीं अंग्रेजी में 42,866 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें 16,683 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इतिहास विषय में 35,862 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 14,184 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
जल्द होगी मुख्य परीक्षा की तिथि की घोषणा
विषयवार चयनित अभ्यर्थियों की बात करें तो रसायन विज्ञान में 2,395, गणित में 853, अंग्रेजी में 2,571 तथा इतिहास में 1,586 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग ने अंग्रेजी और इतिहास विषय में दिव्यांग आरक्षण के अंतर्गत रिक्त पदों के लिए भी चयन सूची जारी की है।
सम्बंधित ख़बरें
AIMIM नेता शौकत अली के बयान की साधु-संतों ने की निंदा, राष्ट्र और परंपराओं के सम्मान पर दिया जोर
चंद्रशेखर आजाद पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला: हाईकोर्ट ने खारिज की आरोपी की अपील, जारी रहेगा ट्रायल
FCRI Recruitment 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती
BDL Apprentice Recruitment: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में 147 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
यह भी पढ़ें- NEET Protest पर योगेंद्र उपाध्याय का हमला, बोले- यह अब छात्रों का नहीं, राष्ट्रविरोधी ताकतों का आंदोलन
भर्ती प्रक्रिया के तहत रसायन विज्ञान में पुरुष वर्ग की 85 और महिला वर्ग की 62 रिक्तियों, गणित में पुरुष वर्ग की 94 तथा महिला वर्ग की 28 रिक्तियों, जबकि अंग्रेजी में पुरुष वर्ग की 100 और महिला वर्ग की 84 रिक्तियों के लिए परिणाम घोषित किया गया है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि सफल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ और मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की विस्तृत समय-सारिणी अलग से जारी की जाएगी। साथ ही सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत इस परिणाम के संबंध में किसी भी प्रकार का प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जीआईसी प्रवक्ता भर्ती के इस परिणाम के साथ हजारों अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा की राह साफ हो गई है। अब चयनित अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं, क्योंकि अंतिम चयन का रास्ता इसी परीक्षा से होकर गुजरेगा।
Uppsc gic lecturer recruitment preliminary results declared for four subject
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sonakshi Sinha Post: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर झूमीं सोनाक्षी सिन्हा, इंस्टाग्राम स्टोरी से जाहिर की खुशी
Jul 25, 2026 | 06:57 PM‘दादी, आपकी स्किन ऐसी क्यों है?’ मासूम सवाल पर परदादी का जवाब जीत ले गया लोगों का दिल, Video हुआ वायरल
Jul 25, 2026 | 06:56 PMGIC Lecturer Result: UPPSC ने जारी किया चार विषयों का परिणाम, मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए 7,135 अभ्यर्थी
Jul 25, 2026 | 06:56 PMट्विशा शर्मा केस: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को झटका, विशेष अदालत ने खारिज की जमानत याचिका
Jul 25, 2026 | 06:54 PMशाबाश छात्रों…शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने दी बधाई, बोले- डरो मत! सरकार को हटाने का वक्त आ गया
Jul 25, 2026 | 06:52 PMAmarnath Yatra: भारी बारिश के कारण पहलगाम मार्ग बंद, बालटाल रूट से जारी रहेगी अमरनाथ यात्रा
Jul 25, 2026 | 06:50 PMमांगें पूरी हुईं, अब केस भी वापस हों, मुंबई में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के समर्थन में उतरे जीशान सिद्दीकी
Jul 25, 2026 | 06:48 PMवीडियो गैलरी

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर पीएम मोदी तक… राहुल गांधी की ये 3 मांगें हिला देंगी सरकार! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 03:12 PM
NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO
Jul 25, 2026 | 02:02 PM
NEET पेपर लीक पर CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत के बाद भी नहीं बनी बात
Jul 25, 2026 | 01:38 PM
‘वीडियो नहीं, संसद में जवाब दें PM’—नीट विवाद पर खड़गे का तीखा पलटवार (VIDEO)
Jul 25, 2026 | 01:19 PM
NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO
Jul 25, 2026 | 12:58 PM
दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM














