स्नातक एमएलसी चुनाव: 23 अक्टूबर को होगा मतदान, बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Graduate MLC Elections: प्रयागराज जिलाधिकारी ने बूथों पर बिजली, पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने संवेदनशील बूथों पर आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए।
DM reviews election-related preparations
निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 22 अक्टूबर को मेरी लुकस कॉलेज से रवाना होंगे मतदान दल

  • जिलाधिकारी ने दिया सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश

  • किसी तरह की अव्यवस्था को लेकर तैयारी पुख्ता

Graduate-Teacher Constituency Elections: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संगम सभागार में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने और मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा।

बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर उनकी स्थिति और संवेदनशीलता की जानकारी जुटाने को कहा। बूथों पर बिजली, पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था रखने और सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कराने को भी कहा। संवेदनशील बूथों की पहचान कर वहां जरूरत के अनुसार विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए, ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

DM reviews election-related preparations
निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी(सोर्स: नवभारत लाइव)
DM reviews election-related preparations
विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 29 सितंबर से नामांकन, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

जोन और सेक्टर की जानकारी रखने की हिदायत

जिलाधिकारी ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आवंटित क्षेत्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां अपने पास रखने को कहा। इनमें जोन और सेक्टर का नाम व संख्या, संबंधित तहसील और निकाय का नाम एवं स्थिति, क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों का विवरण तथा संबंधित थाने और थानाध्यक्ष का मोबाइल नंबर शामिल है। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल संबंधित जोनल अधिकारी को दी जाए और उसका समय से समाधान कराया जाए। निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्षता और निर्धारित नियमों के अनुरूप पूरी कराना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

DM reviews election-related preparations
निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी(सोर्स: नवभारत लाइव)
DM reviews election-related preparations
UPPSC में योग, संस्कृति और शिक्षा का संगम, जस्टिस विक्रम नाथ ने किया योगपीठम् का उद्घाटन

मतपेटियां स्ट्रांग रूम में जमा करने के निर्देश

निर्धारित समय पर मतदान शुरू कराने और इसकी सूचना समय से उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी की ओर से विशेष निर्देश दिया गया है। मतदान समाप्त होने के बाद सील की गई मतपेटियों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए स्ट्रांग रूम में जमा कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन उपमा पाण्डेय ने बताया कि 22 अक्टूबर को मेरी लुकस कॉलेज से मतदान दलों की रवानगी होगी। उन्होंने मतदान दलों को समय से निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराने और उन्हें सुरक्षित तरीके से आवंटित बूथों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com