-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Atiq Ahmed Son Aban Ahmad Car Accident Jhansi Kanpur Highway Burial Prayagraj
प्रयागराज पहुंचा अतीक के बेटे अबान का शव, कसारी-मसारी में पिता की कब्र के पास ही करे जाएंगे दफन
- Written By: अनन्या तिवारी
Aban Ahmed Burial: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान का शव प्रयागराज पहुंचा। झांसी-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में हुई मौत के बाद कसारी-मसारी कब्रिस्तान में जुमे की नमाज के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

अबान अहमद और अतीक अहमद (सोर्स-सोशल मीडया)
Atiq Ahmed Youngest Son Aban Funeral: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का शव शुक्रवार सुबह प्रयागराज पहुंचा। सूत्रों ने बताया कि अबान के शव को कसारी-मसारी स्थित उसी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा जहां उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और बड़े भाई असद को दफनाया गया था।
सड़क हादसे में हुई थी मौत
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके साथी शाकिर उर्फ सोनू की गुरुवार को झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में मौत हुई थी। झांसी में पोस्टमार्टम की कागजी और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद परिजन एंबुलेंस के जरिए दोनों के शवों को लेकर प्रयागराज पहुंचे हैं।
जुमे की नमाज के बाद होगा सुपुर्द-ए-खाक
फिलहाल अबान के शव को हटवा स्थित उसकी बुआ के घर पर रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद अबान अहमद के शव को कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सीतापुर हाईवे पर कार में लगी भीषण आग, ड्राइविंग सीट पर सिर्फ हड्डियों का ढांचा मिला, CCTV खंगाल रही पुलिस
प्रयागराज के KP ग्राउंड में गूंजेगी छात्रों की आवाज, राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिली मंजूरी
चंदा चोरी का खुलासा करने का इनाम! कौन हैं पवन पांडे, जिन्हें सपा ने अयोध्या से बनाया उम्मीदवार? जानें सबकुछ
भाई तो बहुत बने… लेकिन उमाशंकर को छोड़कर सबने धोखा दिया, BSP विधायक के निधन पर भावुक हुईं मायावती- VIDEO
अबान की कब्र फिलहाल खोद ली गई है। अतीक अहमद की कब्र के पास ही आबान की कब्र बनाई गई है। देर रात तक कब्र खोदने का काम चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
हादसा कैसे हुआ?
पुलिस के अनुसार, प्रयागराज से झांसी आ रही अबान की क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि हादसे में अतीक के बेटे अबान समेत दो की मौत हो गई। अन्य घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें National Handloom Day पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बुनकरों और कारीगरों को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से ठीक पहले हाईवे पर अचानक एक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई।
-IANS
Atiq ahmed son aban ahmad car accident jhansi kanpur highway burial prayagraj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज पहुंचा अतीक के बेटे अबान का शव, कसारी-मसारी में पिता की कब्र के पास ही करे जाएंगे दफन
Aug 07, 2026 | 09:58 AMपूर्व IAS राधेश्याम मोपलवार फिर विवादों में, 200 करोड़ की रेडियो क्लब जेट्टी परियोजना के ठेके पर उठे सवाल
Aug 07, 2026 | 09:47 AMMunitions Shortage: रक्षा मंत्री से कोई विवाद नहीं! हथियारों की कमी पर मचे बवाल के बीच बोले डोनाल्ड ट्रंप
Aug 07, 2026 | 09:39 AMJPSC-JSSC Protest: रांची की सड़कों पर आज उतरेगा जनसैलाब! छात्रों ने किया विधानसभा मार्च का ऐलान, हलचल तेज
Aug 07, 2026 | 09:38 AMBCCI ने शेयर किया टीम इंडिया का मजेदार प्रैक्टिस वीडियो, नए फील्डिंग कोच ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा चैलेंज
Aug 07, 2026 | 09:19 AMDGP दाते बोले- Gen-Z युवाओं से संवाद जरूरी, केस वापसी की प्रक्रिया शुरू, अभिजीत दीपके पुलिस के संपर्क में
Aug 07, 2026 | 09:15 AMAwarapan 2: रिलीज से ठीक पहले बदला ‘आवारापन 2’ का गणित, जानिए सिनेमाघरों में दर्शक क्या देख पाएंगे
Aug 07, 2026 | 09:10 AMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














