Breaking: यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत, जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे आबान
Atiq Ahmed Son: झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और सोनू खान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
- Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
अबान की कार (सोर्स- फोटो नवभारत)
Atiq Ahmed Son Death In Jhansi Road Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरूवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है।
झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद से मिलने जा रहे थे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था। इसी दौरान झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अबान और उसके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
तीन घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे में घायल लोगों में मोहम्मद जैद और उमर सहित तीन लोग शामिल बताए जा रहे हैं। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पूंछ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
नासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
Prayagraj: SRN अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम; अव्यवस्थाओं की खुली पोल, टूटी फर्श और गंदगी देख भड़के बृजेश पाठक
प्रयागराज में संगम तट पर सीमित हुआ स्नान क्षेत्र, उफान पर गंगा और यमुना, जानिए प्रशासन की क्या है तैयारी
यह भी पढ़ें- मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें
दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, चालक के नियंत्रण खोने या किसी अन्य वजह से हुई।
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की झांसी में सड़क हादसे में मौत। pic.twitter.com/LuIzR1CL4h — Anand Prakash Pandey (@anandprakash7) August 6, 2026
अतीक परिवार से जुड़ा एक और बड़ा घटनाक्रम
अबान अहमद, माफिया अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की वर्ष 2023 में प्रयागराज में हत्या हो चुकी है, जबकि परिवार के कई सदस्य विभिन्न मामलों में जेल में हैं। अबान की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद अतीक परिवार से जुड़ा यह एक और बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
