Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Prayagraj: SRN अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम; अव्यवस्थाओं की खुली पोल, टूटी फर्श और गंदगी देख भड़के बृजेश पाठक

Deputy CM Brajesh Pathak: उप्र के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने एसआरएन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जर्जर खिड़की, खुले बिजली के तार, टूटी फर्श और गंदगी पर नाराजगी जताई।

  • Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Aug 04, 2026 | 01:00 PM

एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Deputy CM Brajesh Pathak Prayagraj Visit: उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। पुराने बिल्डिंग के स्टोर रूम में जर्जर खिड़की का पल्ला हाथ लगाने पर ही टूटकर उनके हाथ में आ गया। इस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल मरम्मत और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

खुले तार, टूटी फर्श और कबाड़ पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में खुले बिजली के तार, टूटी फर्श, जगह-जगह फैला कबाड़ और गंदगी देखकर डिप्टी सीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पीडियाट्रिक भवन की गुणवत्ता जांचने के निर्देश

निर्माणाधीन पीडियाट्रिक भवन का निरीक्षण करते हुए बृजेश पाठक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए तय समय में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए।

सम्बंधित ख़बरें

प्रयागराज में संगम तट पर सीमित हुआ स्नान क्षेत्र, उफान पर गंगा और यमुना, जानिए प्रशासन की क्या है तैयारी

जूनियर असिस्टेंट भर्ती विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने मामले से खुद को किया अलग, अब नई पीठ करेगी सुनवाई

Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO

यह भी पढ़ें- जूनियर असिस्टेंट भर्ती विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने मामले से खुद को किया अलग, अब नई पीठ करेगी सुनवाई

मरीजों और तीमारदारों की सुविधाओं पर जोर

डिप्टी सीएम ने अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने चिकित्सकों और अधिकारियों से कहा कि इलाज के साथ अस्पताल का वातावरण भी मरीजों के अनुकूल होना चाहिए।

मीडिया कर्मियों के लिए बनेगा हेल्प डेस्क

निरीक्षण के बाद बृजेश पाठक ने कहा कि प्रयागराज में पत्रकारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अस्पताल में विशेष हेल्प डेस्क और समुचित व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें त्वरित उपचार मिल सके।

Deputy cm brajesh pathak pulls up officials surprise inspection of srn hospital

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 12:57 PM

Topics:  

  • Brajesh Pathak
  • Hospitality
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.