- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Pm Modi Will Give Schemes In Kashi Will Gift Schemes Worth More Than 12 Thousand Crores
काशी में पीएम मोदी करेंगे योजनाओं की बरसात, 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं की देंगे सौगात
- Written By: प्रभाकर दुबे

फाइल पिक: PM मोदी
वाराणसी: सावन (Sawan) में पहली बार काशी (Kashi) आ रहे प्रधानमंत्री पूर्वांचल (Purvanchal) के लोगों के लिए योजनाओं की बरसात लेकर आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर काशी की जनता पुष्पवर्षा करके उनका स्वागत अभिनंदन करेगी। वाराणसी (Varanasi) से 2024 के चुनाव का आगाज करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां वाजिदपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
साथ ही दोनों नेता काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री 7 जुलाई को दोपहर में दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। इस मौके पर काशी ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल के विकास के लिए प्रधानमंत्री 12110. 24 करोड़ रुपए की 29 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
पीएम और सीएम को सुनने सभी आठों विधानसभा से जुटेगी जनता
बीजेपी काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पत्रकारवार्ता में बताया कि पीएम मोदी शुक्रवार 7 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर दोपहर बाद करीब 3 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान वाजिदपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम आवास के लाभार्थियों से बात करेंगे और मंच से उनको प्रमाणपत्र, आवास की चाभी और आयुष्मान कार्ड का प्रतिरूप प्रदान करेंगे। पीएम मोदी और सीएम योगी अपनी जनसभा में डबल इंजन सरकार की 9 सालों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। जनसभा में वाराणसी की सभी आठों विधानसभा क्षेत्र से 50 हजार की संख्या में जनता के आने की बात कही जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
छोटी उम्र-बड़ी उपलब्धि, देवव्रत महेश रेखे ने 50 दिनों में ही पूरा किया दंडक्रम पारायण, मोदी भी मुरीद
भारत की इन पवित्र जगहों पर करें पूर्वजों का श्राद्ध, पुण्य और मोक्ष की होगी प्राप्ति
मोक्ष की नगरी में बाढ़ का कहर, घाट डूबे तो छतों पर जल रहीं चिताएं, खतरे के निशान के ऊपर पहुंची गंगा
टिफिन बैठक में देंगे जीत का मंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम को बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक भी करेंगे। टिफिन बैठक में भाजपा के सभी विधायक, विधान परिषद सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर निगम के सभी 63 पार्षद, नगर पंचायत गंगापुर के पार्षद सहित 120 पदाधिकारी शामिल होंगे। ये बैठक बरेका गेस्ट हाउस में होगी। पीएम मोदी इस बैठक में लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूरी 80 सीट जीतने का मंत्र कार्यकर्ताओं को देंगे। वहीं 8 जुलाई को प्रधानमंत्री प्रबुद्धजनों से मुलाकात भी कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं पीएम काशी में चल रही विकास की गतिमान परियोजनाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं। पहले भी कई बार प्रधानमंत्री वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित होने वाली परियोजनाएं
- डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) की दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-सोन नगर नई रेलवे लाइन का निर्माण: 6762 करोड़ रुपए
- औड़िहार-जौनपुर सेक्शन रेलवे लाइन का दोहरीकरण: 366 करोड़ रुपए
- औड़िहार-गाजीपुर सेक्शन रेलवे लाइन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण: 387 करोड़ रुपए
- औड़िहार-भटनी सेक्शन रेलवे लाइन का विद्युतीकरण: 238 करोड़ रुपए
- राष्ट्रीय राजमार्ग 56 के वाराणसी-जौनपुर खंड का चार लेन चौड़ीकरण: 2751.48 करोड़ रुपए
- लोक निर्माण विभाग की 18 सड़कों का निर्माण एवं नवीनीकरण: 49.79 करोड़ रुपए
- सिपेट करसड़ा में वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का स्थापना कार्य: 46.45 करोड़ रुपए
- काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल गर्ल्स हॉस्टल (जी+10) का निर्माण: 50 करोड़ रुपए
- राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, तरसड़ा, वाराणसी में आवासीय भवनों का निर्माण: 2.89 करोड़ रुपए
- थाना सिंधौरा में आवासीय भवनों का निर्माण: 5.89 करोड़ रुपए
- फायर स्टेशन पिण्डरा में आवासीय भवनों का निर्माण: 5.2 करोड़ रुपए
- भुल्लनपुर पीएसी परिसर में सीवेज, वर्षा जल संचयन और सड़क कार्य: 5.99 करोड़ रुपए
- पुलिस लाइन वाराणसी में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन भवन का निर्माण:1.74 करोड़ रुपए
- मोहन कटरा से कोनिया घाट तक सीवर लाइन का कार्य:15.03 करोड़ रुपए
- रमना में सेप्टेज प्रबंधन संयंत्र: 2.2 करोड़ रुपए
- दशाश्वमेध घाट पर चेंजिंग रूम फ्लोटिंग जेटी का शुभारंभ: 0.99 करोड़ रुपए
- वाराणसी शहर में डबल साइडेड एलईडी बैकलिट यूनिपोल का स्थापना कार्य: 3.5 करोड़ रुपए
- एनडीडीबी मिल्क प्लांट, रामनगर में बायो गैस आधारित बिजली उत्पादन संयंत्र: 23 करोड़ रुपए
- मौनी बाबा आश्रम घाट, गौरा, वाराणसी का पुनर्विकास: 3.43 करोड़ रुपए
शिलान्यास होने वाली 10 परियोजनाएं
- व्यास नगर-दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर रेल फ्लाईओवर का निर्माण: 525 करोड़ रुपए
- जंसा-रामेश्वर मार्ग पर चौखंडी रेलवे स्टेशन के निकट 2 लेन आरओबी का निर्माण: 78.41करोड़ रुपए
- बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर कादीपुर रेलवे स्टेशन के निकट 2 लेन आरओबी का निर्माण: 51.39 करोड़ रुपए
- मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन के निकट 2 लेन आरओबी का निर्माण : 42.22 करोड़ रुपए
- लोक निर्माण विभाग की 15 सड़कों का निर्माण एवं नवीनीकरण :82.43 करोड़ रुपए
- जल जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 192 पेयजल परियोजनाओं का स्थापना कार्य: 555.87 करोड़ रुपए
- मणिकर्णिका घाट का पुनर्विकास कार्य: 18 करोड़ रुपए
- हरिश्चन्द्र घाट का पुनर्विकास का:16.86 करोड़ रुपए
- वाराणसी के 6 घाटों (आर.पी.घाट, अस्सी घाट, शिवाला घाट, केदार घाट, पंचगंगा घाट और राज घाट) पर चेंजिंग रूम फ्लोटिंग जेट्टी का निर्माण: 5.70 करोड़ रुपए
- सिपेट परिसर करसड़ा में विद्यार्थियों के लिए छात्रावास का निर्माण:13.78 करोड़ रुपए
Pm modi will give schemes in kashi will gift schemes worth more than 12 thousand crores
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMSehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
May 27, 2026 | 10:22 PM‘हर हाल में BJP को हराएंगे’, नितिन नबीन के सीट पर दावा ठोक रहे प्रशांत किशोर; बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव!
May 27, 2026 | 10:16 PMथिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
May 27, 2026 | 10:15 PMशरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
May 27, 2026 | 10:14 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














