- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Pm Modi Will Be On A Two Day Tour In Varanasi On July 7 And 8 Cm Yogi Inspected The Meeting Place In Kashi
वाराणसी में 7 और 8 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, सीएम योगी ने काशी में किया सभा स्थल का निरीक्षण
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का 7 और 8 जुलाई के काशी (Kashi) दौरा प्रस्तावित है। इसके पूर्व मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) वाराणसी पहुंचे और जनसभा स्थल वाजिदपुर का निरीक्षण किया। योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जी-20 कार्यक्रम के दौरान शहर में की गई विद्युत सजावट की भांति प्रधानमंत्री के आगमन पर लाइटिंग से सजावट की जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के पहले दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव का दर्शन किया।
सावन के पहले दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी पहुंचे। बाबतपुर हवाई अड्डे से सीधे वे प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनसभा स्थल वाजिदपुर पहुंचे। सभास्थल का निरीक्षण करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की।
‘प्लास्टिक मुक्त काशी’ का अभियान चलाया जाए
सभी को श्रावण मास की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि श्रावण मास में ही प्रधानमंत्री का आगमन वाराणसी हो रहा है। सीएम ने शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत बताते हुए कहा कि आगामी दो दिनों तक ‘प्लास्टिक मुक्त काशी’ का अभियान चलाया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और एनएचएआई के अभियंताओं को आदेश दिया कि युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के साथ ही श्रावण मास के दौरान वाराणसी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने के लिए उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए। कार्यक्रम में अन्य जनपदों से आने वाले लाभार्थियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
छोटी उम्र-बड़ी उपलब्धि, देवव्रत महेश रेखे ने 50 दिनों में ही पूरा किया दंडक्रम पारायण, मोदी भी मुरीद
भारत की इन पवित्र जगहों पर करें पूर्वजों का श्राद्ध, पुण्य और मोक्ष की होगी प्राप्ति
मोक्ष की नगरी में बाढ़ का कहर, घाट डूबे तो छतों पर जल रहीं चिताएं, खतरे के निशान के ऊपर पहुंची गंगा
कार्यक्रम स्थल पर खुले न हों विद्युत के तार
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, एवं फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मानकों का हर हालत में पालन सुनिश्चित कराया जाए। मुख्यमंत्री ने हिदायत दिया कि बरसात में कार्यक्रम स्थल पर कोई विद्युत तार खुला न हो, नए तारों को लगाया जाए।
तत्काल अतिक्रमण हटाने का भी दिया निर्देश
सीएम ने पुलिस के आलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित बनाए रखा जाए। रूट डायवर्जन की सूचना जनता को समय से उपलब्ध करा दी जाए, जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। गोवंश और आवारा पशु सड़कों पर छुट्टा घूमते न दिखाई दे। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए जाने के लिए सड़कों पर अतिक्रमण न होने देने की अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि जहां कहीं भी अतिक्रमण हो, उसे तत्काल हटा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप काशी की छवि दिखनी चाहिए। बैठक में कमिश्नर और पुलिस के अधिकारी ने डिजिटल प्रेजेंटेशन कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित किए गए अब तक की तैयारियों का विस्तार से जानकारी दी।
श्रावण मास के पहले दिन किया बाबा का दर्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के पहले दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव का दर्शन किया। इसके पहले जून में काशी पहुंचे मुख्यमंत्री ने तीनों बार भी दर्शन-पूजन किया था।
Pm modi will be on a two day tour in varanasi on july 7 and 8 cm yogi inspected the meeting place in kashi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMSehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
May 27, 2026 | 10:22 PM‘हर हाल में BJP को हराएंगे’, नितिन नबीन के सीट पर दावा ठोक रहे प्रशांत किशोर; बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव!
May 27, 2026 | 10:16 PMथिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
May 27, 2026 | 10:15 PMशरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
May 27, 2026 | 10:14 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














