- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Plenty Of Water To The Fields Changed The Life Of Farmers Dr Mahendra Singh
खेतों को भरपूर पानी, बदली किसानों की जिंदगानी : डा. महेंद्र सिंह
- Written By: दिपक.पांडे

File Photo
लखनऊ : हम वादा नहीं करते, प्रण करते हैं, संकल्प करते हैं। और, उस संकल्प को सिद्ध करके दम भी नहीं लेते बल्कि अगले संकल्प को जनहित का नया प्रकल्प बना लेते हैं। बीते साढ़े चार सालों में दशकों से लंबित 18 सिंचाई परियोजनाओं की पूर्णता भाजपा सरकार (BJP Government) के “संकल्प से सिद्धि” का प्रमाण है। इन परियोजनाओं से प्रदेश में 20 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त कृषि भूमि को पानी मिलने से लाखों किसानों की जिंदगानी भी बदल रही है। किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में यह सिंचाई परियोजनाएं (Irrigation Projects) महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही हैं।
यह कहना है कि प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह का. डा. सिंह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित सरयू नहर परियोजना समेत अन्य महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र के किसानों की खुशहाली के लिए दिनरात काम किया है। सरयू नहर परियोजना की चर्चा करते हुए जल संसाधन मंत्री ने कहा कि यह परियोजना 1971-72 में परिकल्पित की गई। 1978 में इस पर कार्य प्रारंभ हुआ। पहले यह दो जिलों की परियोजना थी, 1982 में इसे 9 जिलों तक बढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि 1978 से 2017 तक इस परियोजना पर कुल 5,189 करोड़ रुपए व्यय किए गए, वहीं 2017 से अब तक कुल 4,613 करोड़ रुपए का व्यय योगी सरकार द्वारा किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
हार के डर से रो रहे थे रोना…SIR पर कोर्ट का आदेश आते ही विपक्ष पर टूटी BJP, बोली- ये कोई नई-नवेली योजना नहीं
अभिषेक बनर्जी पर आई नई आफत, KMC ने मांगी इमारतों की एलिवेशन कॉपी, बोली- सिर्फ जवाब से काम नहीं चलेगा
सपा ने BJP शासन में हुई हत्याओं का दिया लेखा-जोखा, लगाए पोस्टर, मंत्री ओपी राजभर बोले- लिखो हत्यारा यादव था
बंगाल में Detect, Delete, Deport नीति का असर, घुसपैठियों में दहशत, BSF चौकी पर खुद सरेंडर कर रहे बांग्लादेशी
इस परियोजना से 14.5 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन सिंचित की जा सकती है जिससे तकरीबन 30 लाख किसानों को सीधा लाभ होगा। सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के अंतर्गत कुल 23,228 पक्के कार्य हुए हैं। इनमें से वर्ष 1978 से 2017 तक 10,365 कार्य ही कराए गए थे जबकि 2017-2021 तक 12,863 पक्के कार्य कराए गए। इस परियोजना में शामिल बड़ी-छोटी 992 नहरों की कुल लंबाई 6,623 किलोमीटर है। इसमें से 1978-2017 तक 2000 किमी की लंबाई में 290 नहरों पर ही काम पूरा हुआ था जबकि 2017-2021 तक 702 नहरों का कार्य पूर्ण किया गया जिनकी कुल लंबाई 4,623 किमी है। चार दशक में कितना काम हुआ और साढ़े चार साल में इस परियोजना पर कितना काम हुआ, फर्क इन आंकड़ों से साफ हो जाता है।
1.50 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित हो रही है जिसका फायदा दो लाख किसानों को हो रहा है
अर्जुन सहायक परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि 2008-2009 में प्रारंभ इस परियोजना के तहत 2017 तक कुल 737 हेक्टेयर जमीन नहर खोदने के लिए ली गई जबकि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद 1673 हेक्टेयर। 2009 से 2012 तक 41 किमी और 2012-2017 तक 14 किमी ही नहर बन सकी जबकि 2017-2021 तक 189 किमी नहर बनाई गई। इस परियोजना में 2009 से 2012 तक 11 और 2012-2017 के बीच 10 पक्के कार्य ही कराए गए थे। 2017-2021 तक रिकार्ड 163 पक्के कार्य कराकर परियोजना को पूर्ण किया गया। कुल 2,655 करोड़ रुपये के बजट वाली इस परियोजना पर 2009 से 2012 तक 337 करोड़ तथा 2012-2017 तक 553 करोड़ ही व्यय हुए थे जबकि वर्तमान प्रदेश सरकार ने 2017-2021 तक 1764 करोड़ रुपये खर्च कर इसे अंजाम तक पहुंचाया। जल संसाधन मंत्री ने बताया कि अर्जुन सहायक नहर परियोजना से 244 किमी की लंबाई में बनी नहर से 69,000 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और इसे 1.49 लाख किसान लाभान्वित होंगे। जल संसाधन मंत्री ने बाण सागर परियोजना पर भी विस्तार से चर्चा की। बताया कि 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित इस परियोजना से 1.50 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित हो रही है जिसका फायदा दो लाख किसानों को हो रहा है।
Plenty of water to the fields changed the life of farmers dr mahendra singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘वॉटर पॉलिटिक्स’, महापौर सचिवालय के बाहर पानी बहाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
May 27, 2026 | 08:14 PMसिगरेट का ‘ग्लोबल हब’ बना चीन, दुनिया भर में घटी खपत; मगर चीनियों ने फूंक दी 39% ज्यादा सिगरेट
May 27, 2026 | 08:07 PMरूपाली चाकणकर की भूमिका न निभाएं, अभिनेत्री दीपाली सय्यद को फोन पर मिल रही धमकियां; किया बड़ा खुलासा
May 27, 2026 | 08:05 PMवैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, बिहार का लाल बना IPL इतिहास का नया ‘सिक्सर किंग’
May 27, 2026 | 08:02 PMMS Dhoni Future: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी
May 27, 2026 | 07:47 PMकेरल के प्रसिद्ध मंदिर Sree Padmanabhaswamy Temple से सोने और हीरे के कीमती आभूषण लापता, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
May 27, 2026 | 07:42 PMपेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ गोंदिया कांग्रेस का प्रदर्शन, 11 दिनों में 8 रुपये बढ़े ईंधन के दाम
May 27, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














