सपा ने BJP शासन में हुई हत्याओं का दिया लेखा-जोखा, लगाए पोस्टर, मंत्री ओपी राजभर बोले- लिखो हत्यारा यादव था

Posters Outside SP office: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर भाजपा के खिलाफ पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में भाजपा शासन के दौरान हुई हत्याओं का जिक्र किया गया हैं।
lucknow posters outside sp office
सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर (स्क्रीन ग्रैब)
Published on
Updated on

Om Prakash Rajbhar Slams SP Posters: यूपी में समाजवादी पार्टी के मुख्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया है, जो कि चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्टर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल के दौरान हुए अपराध और हत्याओं का पूरा लेखा-जोखा लिखा हुआ है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के ऑफिस के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 2024 से 2026 के बीच भाजपा सरकार के कार्यकाल में राजभर समुदाय के सदस्यों की हत्याएं हुई हैं।

इस पोस्टर में वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, बाराबंकी, कुशीनगर और संतकबीर नगर में हुई हत्याओं का पूरा विवरण दिया हुआ है। इसमें इन क्षेत्रों में रहने वाले राजभर समुदाय के लोगों की हत्याओं पर सवाल उठाया है। सभी मृतकों का नाम और उनके मृत्यु का वर्ष लिखा है।

सपा ने ऑफिस के बाहर लगाए पोस्टर

समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 2024 से 2026 के बीच बीजेपी सरकार के कार्यकाल में राजभर समुदाय के सदस्यों की हत्याएं हुई हैं।

सपा के पोस्टर पर भाजपा का पलटवार

समाजवादी पार्टी के इस पोस्टर पर उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें पोस्टर में यह भी लिखना चाहिए कि हत्या यादव ने की है।

साफ-साफ लिखो कि हत्या किसने की - ओपी राजभर

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "उन्हें यह भी साफ तौर पर पहचानना चाहिए कि हत्या करने वाला कौन है। बाराबंकी में, जब समाजवादी पार्टी का कोई नेता दिनदहाड़े हत्या करता है, तो उन्हें यह बात साफ-साफ बतानी चाहिए कि हत्या एक यादव ने की थी।"

मंत्री राजभर ने समाजवादी पार्टी को लोडर बताते हुए कहा, समाजवादी पार्टी के ये बैनर लगाने वाले लोगों को पीड़ितों के नाम के आगे यह भी साफ-साफ बताना चाहिए कि हत्यारा कौन था, कि उन्हें मारने वाला एक यादव था। ये नहीं लिख रहे है सिर्फ गिनती गिना रहे है। ये तो सिर्फ समाजवादी पार्टी के लोडर हैं। अगर दम है तो उसके आगे लिखे कि किसने मारा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com