अखिलेश ब्राह्मण हितैषी हैं तो…ओपी राजभर का सपा चीफ को खुला चैलेंज, हाई हो गया UP का सियासी पारा
Uttar Pradesh News: योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव की टिप्पणियों पर जवाब दिया है। उन्होंने खुले तौर पर अखिलेश को चुनौती दी है..
- Written By: अभिषेक सिंह
अखिलेश यादव व ओम प्रकाश राजभर (डिजाइन फोटो)
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: बीजेपी के ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग के बाद से उत्तर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्म है। बीजेपी संगठन ने भी इस मीटिंग पर नाराज़गी जताई, वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए उसके ब्राह्मण विधायकों को लेकर चिंता जताई।
अब इसी को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव की टिप्पणियों पर जवाब दिया है। उन्होंने खुले तौर पर अखिलेश यादव को चुनौती दी है, जिससे ठंडे मौसम के बावजूद राज्य में राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है।
क्या कुछ बोले ओम प्रकाश राजभर?
मीडिया से बात करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “यह देश कभी खेती-किसानी वाला देश था, लेकिन अब यह जाति-आधारित देश है। हमने देखा है कि जब विधानसभा का सत्र चलता है, तो सब मौजूद रहते हैं। एक जगह दावत होती है। अलग-अलग लोग अपने समर्थकों को बुलाते हैं और खाना खाते हैं। उस मीटिंग से अलग-अलग मतलब निकाले जाते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
हाउसिंग सोसायटियों को सेल्फ डेवलपमेंट के लिए मिलेगा पैसा, नवभारत कॉन्क्लेव में प्रवीण दरेकर ने कही बड़ी बात
पुणे विधान परिषद चुनाव: अजीत पवार गुट और भाजपा में कांटे की टक्कर, किंगमेकर बनेंगे 46 निर्दलीय व छोटे दल
पीएम मोदी की अपील का असर: ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल
कूचबिहार से मालदा तक…बंगाल के 8 जिलों के TMC विधायकों के पास पहुंचा CM सुवेंदु का बुलावा, सियासी हलचल तेज
उत्तर प्रदेश बीजेपी का किया बचाव
यूपी बीजेपी का बचाव करते हुए ओपी राजभर ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। पार्टी का नजरिया संगठन का नजरिया है। हमारा नजरिया अलग है। हालांकि, यह भी सच है कि समाजवादी पार्टी इस बात से बहुत चिंतित है कि ब्राह्मणों का अपमान हो रहा है।”
समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए ओपी राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने इतना सम्मान दिखाया कि पुलिस भर्ती में यादव, लेखपाल (राजस्व अधिकारी) भर्ती में यादव, ग्राम सेवक (ग्राम विकास अधिकारी) भर्ती में यादव, और 86 एसडीएम (सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट) पदों में से 86 पर यादव थे।
यह भी पढें: CM योगी ने ली रवि किशन और संजय निषाद की मौज, ऐसा क्या कह दिया…जो झमककर वायरल हो गया VIDEO
अखिलेश यादव को दिया खुला चैलेंज
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी ब्राह्मणों के प्रति इतनी हमदर्द है, तो उन्हें आने वाले यूपी विधानसभा चुनावों में सभी 403 टिकट ब्राह्मण उम्मीदवारों को देने चाहिए। उन्हें यह घोषणा करनी चाहिए कि वे सभी 403 टिकट ब्राह्मणों को दे रहे हैं, और अगर सपा जीतती है, तो मुख्यमंत्री भी एक ब्राह्मण होगा।
