मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा दावा, कभी भी टूट सकती है अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी
OP Rajbhar Statement: यूपी की राजनीति में बड़ा भूचाल! मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी कभी भी टूट सकती है। जानिए रामगोपाल यादव की किस सीक्रेट चिट्ठी का हुआ खुलासा।
- Written By: दिव्या सिंह
मंत्री ओमप्रकाश राजभर (सोर्स- सोशल मीडिया)
OP Rajbhar on Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानों के तीर चलने शुरू हो गए हैं। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। राजभर ने दावा किया है कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ताश के पत्तों की तरह कभी भी बिखर सकती है और उसमें एक बहुत बड़ी टूट होने वाली है।
सोशल मीडिया पर खोला चिट्ठी का राज
ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सपा में जल्द ही बड़ी बगावत दिखेगी। उन्होंने एक अंदरूनी बात का दावा करते हुए कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है और उन्हें एक बेहद अहम चिट्ठी सौंपी है। राजभर के इस दावे के बाद से राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है।
घोटालों के शिकंजे से परेशान है सपा नेतृत्व
भ्रष्टाचार के पुराने मुद्दों पर अखिलेश यादव को घेरते हुए राजभर ने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश अच्छी तरह जानता है कि राज्य के बहुचर्चित खनन घोटाले और गोमती रिवर फ्रंट घोटाले का असली मास्टरमाइंड कौन है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के मामले में जांच एजेंसियां पहले ही अखिलेश यादव का नाम दर्ज कर चुकी हैं। अब जब जांच का शिकंजा कसने लगा है, तो पूरी समाजवादी पार्टी अंदर से बुरी तरह परेशान हो उठी है।
सम्बंधित ख़बरें
पहले ममता, फिर उद्धव…अब अखिलेश की बारी! सपा में भी भड़की फूट की चिंगारी? ओपी राजभर के दावे से मचा हड़कंप
UP Election 2027: अखिलेश ने चला ‘ब्राह्मण कार्ड’ तो मायावती को याद आया 2007, चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
ब्राह्मण वोट बैंक से बदलेगा 2027 का खेल? योगी को हराने के लिए अखिलेश ने चला दांव, 17 जून को करेंगे बड़ी बैठक
Explained: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला, कैसे सामने आई गड़बड़ी…किस पर है आरोप; अब तक क्या-क्या हुआ?
महाराष्ट्र छोड़िए, अब उत्तर प्रदेश की बारी है
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुभासपा प्रमुख ने देश के बाकी राज्यों के सियासी हालात का जिक्र करते हुए कहा कि अब लोगों को सिर्फ महाराष्ट्र या पश्चिम बंगाल की राजनीति पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि अब असली बारी उत्तर प्रदेश की आ चुकी है। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि किसी भी नेता को तभी खरीदा जा सकता है, जब वह खुद बिकने के लिए बाजार में तैयार बैठा हो।
रामगोपाल यादव की चिट्ठी में क्या है?
राजभर ने रामगोपाल यादव और अमित शाह की मुलाकात पर बड़ा तंज कसा। उन्होंने कहा कि क्या आप लोगों ने नहीं देखा कि रामगोपाल ने अमित शाह को पत्र लिखकर क्या कहा है? राजभर के मुताबिक, उस पत्र में साफ लिखा गया है कि सपा के कुछ बड़े नाम हैं, जिन्हें बुलाकर भाजपा अपने साथ ले ले, लेकिन बदले में सपा के शीर्ष नेतृत्व को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने दावा किया कि समूची सपा भाजपा में जाने को तैयार है।
ये भी पढ़ें- ब्राह्मण वोट बैंक से बदलेगा 2027 का खेल? योगी को हराने के लिए अखिलेश ने चला दांव, 17 जून को करेंगे बड़ी बैठक
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में देश के अलग-अलग राज्यों में नेताओं के पाला बदलने की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कुछ विधायकों और सांसदों के पार्टी छोड़ने की बातें सामने आई थीं, तो वहीं महाराष्ट्र में भी उद्धव ठाकरे के गुट वाले कई नेता दूसरे राजनीतिक रास्ते तलाश रहे हैं। ऐसे गरमाए माहौल के बीच ओमप्रकाश राजभर का यह बयान यूपी की राजनीति का पारा सातवें आसमान पर ले गया है।
