सपा में बड़ी टूटी का ओपी राजभर का दावा, (AI जेनरेटेड इमेज) 
उत्तर प्रदेश

पहले ममता, फिर उद्धव...अब अखिलेश की बारी! सपा में भी भड़की फूट की चिंगारी? ओपी राजभर के दावे से मचा हड़कंप

OP Rajbhar Claim On Samajwadi Party: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के हालिया बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सचमुच सपा में कोई फूट होने वाली है?

मनोज आर्या

Om Prakash Rajbhar On Samajwadi Party: सुहेलदेवे भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के एक बयान ने यूपी की सियासत में हलचल मचा दी है। दरअसल, उन्होंने अखिलेश यादव की नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट का दावा किया है। पहले पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 से अधिक सांसदों को अन्य पार्टी में शामिल होने और फिर महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के सांसदों को एकनाथ शिंदे गुट में जानें की अटकलों के बीच राजभर ने यह बयान दिया है।

सुभासपा नेता इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। यह कोई पहली घटना नहीं है, जब ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला हो, इससे पहले भी वह लगातार सपा प्रमुख और पार्टी पर हमलावर रहे हैं।

रामगोपाल यादव ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए एक पोस्ट में ओपी राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी में बड़ी फूट होगी। अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि सपा के दिग्गज नेता रामगोपाल यादव ने बीजेपी के सीनियर लीडर और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक एक चिट्ठी लिखी है। अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव का नाम लेकर अमित शाह से संपर्क की बात कहकर राजभर ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। हालांकि, अब तक इस बात की कोई पृष्टि नहीं हुई है कि रामगोपाल ने अमित शाह को चिट्ठी लिखी है या नहीं, और अगर उन्होंने केंद्रीय मंत्री को चिट्ठी सौंपी हौ तो उसमें क्या लिखा गया है, इस बात की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

'पूरी सपा भाजपा में शामिल होने को तैयार'

एक्स पर किए पोस्ट में ओम प्रकाश राजभर ने लिखा कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  को चिट्ठी सौंपी है। खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है। महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।

पहले ममता, फिर उद्धव और अब अखिलेश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद से शुरू हुई सियासी अनिश्चिततांओं के बीच ओपी राजभर के इस दावे ने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में बड़ी फूट, फिर महाराष्ट्र में उद्ध ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी के सांसदों को एकनाथ शिंदे गुट में जाने की खबरें पहले से ही चर्चाओं में हैं। अब इसी बीच अखिलेश यादव की पार्टी में फूट के दावों से सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है।

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक

वैश्विक संकटों के बीच भारत का एजेंडा तय, सुधार और आतंकवाद पर रहेगा फोकस; UNGA में 26 सितंबर को संबोधन

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

AI तकनीक ने दी आयुष्मान योजना को उड़ान, भारत में 33% आबादी को लाभ; योजना के 8 साल पूरे

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश