-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- One Dead And Many Injured In Highway Accident After Two Buses Overturns In Muzaffarnagar
यूपी के मुजफ्फरनगर में दो बसें पलटी, हादसे में एक की मौत, 17 घायल
- Written By: अंजू वशिष्ठ
मुजफ्फरनगर में शनिवार को दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बसों के पलटने और एक बस के सड़क किनारे खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे को लेकर जानकारी मिली है कि शनिवार सुबह भंगोला चौकी के पास राजस्थान से हरिद्वार जा रही एक बस ई-रिक्शा को बचाने की कोशिश में नियंत्रण खोकर पलट गई।

हाइवे पर हुआ बस हादसा (सौजन्य- सोशल मीडिया)
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बसों के पलटने और एक बस के सड़क किनारे खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में 17 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।
दुर्घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी रूपाली राव ने आज संवाददाताओं को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बस चालक राम गोपाल (35) के रूप में की गई है।
ई-रिक्शा को बचाने की कोशिश में पलटी
हादसे को लेकर जानकारी मिली है कि शनिवार सुबह भंगोला चौकी के पास राजस्थान से हरिद्वार जा रही एक बस ई-रिक्शा को बचाने की कोशिश में नियंत्रण खोकर पलट गई। इस दौरान मेरठ की तरफ से आ रही दूसरी बस ब्रेक नहीं लगा पाई और अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बस खाई में पलट गई।
सम्बंधित ख़बरें
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
ये भी पढे़ं- छत्रपति संभाजीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि सवारियों से भरी यह बस हादसे के समय हरिद्वार जा रही थी। क्षेत्राधिकारी राव ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब एक बस के चालक ने ई-रिक्शे से टक्कर से बचने के लिए ब्रेक लगाए, जिसके बाद दूसरी बस के चालक ने भी ब्रेक लगाए, जिससे बस पलट गई।
ये भी पढ़ें- चंद्रपुर: 2 माह में हुए सड़क हादसे में 36 दुपहिया चालकों ने गवाई जान
इस भीषण हादसे में अभी तक 17 लोगों के घायल होने की खबर आई है। पुलिस ने बताया कि पहली बस सड़क किनारे खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि दोनों बसें राजस्थान से हरिद्वार जा रही थीं। दुर्घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी रूपाली राव ने जानकारी दी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
One dead and many injured in highway accident after two buses overturns in muzaffarnagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM










