Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नोएडा में सोमवार की सुबह सैलरी संग्राम, पगार बढाने की मांग को लेकर तोड़फोड़, गाड़ियों में लगाई आग

Noida Industrial Workers Strike: नोएडा के सेक्टर-60 में विभिन्न निजी कंपनियों के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर रास्ता जाम कर दिया, जिससे सोमवार सुबह दफ्तर जाने वालों को भारी परेशानी हुई।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: Apr 13, 2026 | 01:04 PM

नोएडा में बवाल, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Noida Industrial Workers Protest: नोएडा के सेक्टर-60 की सड़कों पर आज की सुबह कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही थी। जहां गाड़ियों की रफ्तार होनी चाहिए थी, वहां सैकड़ों कर्मचारियों का हुजूम और नारेबाजी सुनाई दे रही थी। प्राइवेट कर्मचारियों ने सेक्टर-60 से आगे जाने वाले पूरे रास्ते को ठप कर दिया है, जिससे नोएडा की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।

नोएडा में सोमवार को हजारों कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले शनिवार को भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। ग्रेटर नोएडा के इकोटेक थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्रियों के कर्मचारियों ने विरोध शुरू किया, जिसमें कई कंपनियों के कर्मचारी शामिल हो गए। प्रदर्शन के दौरान सड़कों को जाम करने की कोशिश की गई। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, तो दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई।

नोएडा की सड़कों पर सैलरी को लेकर मचा भारी बवाल

नोएडा की अलग-अलग निजी कंपनियों में काम करने वाले इन कर्मचारियों के भीतर लंबे समय से असंतोष पनप रहा था। इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे काफी समय से अपनी सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सोमवार सुबह इसी गुस्से का विस्फोट सड़क पर देखने को मिला, जब उन्होंने इकट्ठा होकर नारेबाजी शुरू कर दी और देखते ही देखते सेक्टर-60 का मुख्य मार्ग जाम हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

International Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू

उत्तर प्रदेश में महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका, इतने प्रतिशत बढ़े दाम

नौसेना की वीरता और आधुनिक शक्ति का प्रतीक बनेगी ‘Naval Shaurya Vatika’, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे उद्घाटन

मिशन से फैशन बनी पत्रकारिता: ‘उदंत मार्तंड’ से डिजिटल युग तक के सफर का विश्लेषण, पढ़ें ये खास लेख

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण में 30 महीने की देरी क्यों? सोनिया बोलीं मोदी नहीं चाहते जाति जनगणना, बताई सरकार की असली मंशा

सड़क पर बढ़ते तनाव और ट्रैफिक की बिगड़ती हालत को देखते हुए स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया। हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस की भारी टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें समझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की प्राथमिकता फिलहाल उस रास्ते को खुलवाना है ताकि दफ्तर जाने वाले लोग अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। हालांकि, प्रदर्शनकारी अभी भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और माहौल में फिलहाल काफी हलचल बनी हुई है।

हिंसक हुआ प्रदर्शन, गाड़ियों में लगा दी आज

बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ तोड़-फोड़ किया बल्कि वाहनों को आग के हवाले कर दिया। नोएडा पुलिस पर भी पथराव की खबर सामने आ रही है।

#WATCH | Uttar Pradesh: Vehicles and properties vandalised and stones pelted in Phase 2 of Noida where a large number of employees of a company gathered in protest over their demands for a salary increment. Heavy Police deployment made here to bring the situation under control.… pic.twitter.com/1B0axJZSBN — ANI (@ANI) April 13, 2026

 

Noida sector 60 industrial workers strike traffic jam salary hike protest updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2026 | 09:46 AM

Topics:  

  • Noida
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.