अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर, (सोर्स- सोशल मीडिया)  
राजनीति

UP Politics: यूपी को बंगाल बनाना चाहती है सपा, जातीय हिंसा का जिक्र कर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा

OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav: एक्स पोस्ट में ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा। उन्होंने लिखा कि सपा की जातीय हिंसा: पार्ट-2 अखिलेश जी पिता के दम पर आपका दुर्भाग्य से 2012 में मुख्यमंत्री बन गए।

मनोज आर्या

OP Rajbhar Attack on Akhilesh Yadav: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। राजभर ने 2012 में सपा की सत्ता में वापसी के बाद प्रदेश में जातीय और सांप्रदायिक हिंसा फैलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उस दौर में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। उन्होंने दावा किया कि सपा की सरकार का मतलब प्रदेश को अराजकता और हिंसा की ओर धकेलना है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए ओपी राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को घेरा। उन्होंने लिखा कि सपा की जातीय हिंसा: पार्ट-2 अखिलेश जी पिता के दम पर आपका दुर्भाग्य से 2012 में मुख्यमंत्री बन जाना और आपकी ताजपोशी से उत्तर प्रदेश का पश्चिम बंगाल बन जाना। उन्होंने कहा कि याद कीजिए, साल 2012 का आप चुनाव जीते और उसके बाद आपके उद्दंड कार्यकर्ताओं ने क्या किया। पूरे प्रदेश में जातीय और धार्मिक हिंसा शुरू कर दी। उत्तर प्रदेश को पश्चिम बंगाल जैसा बना दिया गया था।

दलित गांवों में आगजनी का आरोप

ओपी राजभर ने कहा कि आपकी पार्टी की जीत के 36 घंटे के अंदर आपके कार्यकर्ताओं ने यूं तो हर जिले में हंगामा किया था लेकिन यूपी के नौ जिलों के अति पिछड़ों एवं दलित गांवों को आग के हवाले करने की घटना को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस आगजनी में हत्याएं भी की गईं और उत्तर प्रदेश पुलिस बेबस रहकर तमाशा देखती रही। उन्होंने कहा कि उस हिंसा में अम्बेडकरनगर के अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले बसपा के एक पूर्व मंत्री की राइस मिल तक जला दी गई थी। याद तो होगा ही ना।

'सपा राज में बंगाल बन जाएगा यूपी'

राजभर ने कहा कि बेचारे मंत्रीजी अपने गांव में लगी आग को बुझाते घूम रहे थे और उनके राइस मिल में लगी आग की लपटें अम्बेडकरनगर जनपद के अकबरपुर कस्बे के तहसील तिराहे तक पहुंच चुकी थी। मंत्री जी का बेटा अलग बेबस घूम रहा था, उससे ज्यादा अनिर्णय की स्थिति में अम्बेडकरनगर की पुलिस थी कि वो करें तो करें क्या? उन्होंने कहा कि इसलिए राजभर कहता है, सपा का आना मतलब, उत्तर प्रदेश का पश्चिम बंगाल का बन जाना।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन