2012 में यूपी को बना दिया था पश्चिम बंगाल, अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का बड़ा हमला
UP Politics News: ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर 2012 की सपा सरकार के दौरान जातीय और सांप्रदायिक हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए कानून-व्यवस्था पर बड़ा हमला बोला।
- Written By: वंदना शर्मा
ओमप्रकाश राजभर (सोर्स सोशल मीडिया)
OM Prakash Rajbhar On Akhilesh Yadav: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। इतना ही नही बल्कि राजभर ने 2012 में सपा की सत्ता में वापसी के बाद प्रदेश में जातीय और सांप्रदायिक हिंसा फैलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उस दौर में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। उन्होंने तो यह भी दावा किया कि सपा की सरकार का मतलब प्रदेश को अराजकता और हिंसा की ओर धकेलना है।
ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को क्या कहा?
आपको बता दें कि मंत्री ओपी राजभर ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सपा के मुखिया अखिलेश यादव को घेरते हुए लिखा है कि अखिलेशजी पिता के दम पर आपका दुर्भाग्य से 2012 में मुख्यमंत्री बन जाना और आपकी ताजपोशी से उत्तर प्रदेश का पश्चिम बंगाल बन जाना।
उन्होंने मीडिया से यह भी साझा किया कि याद कीजिए, साल 2012 का आप चुनाव जीते और उसके बाद आपके उद्दंड कार्यकर्ताओं ने क्या किया था। आपको याद होगा कि पूरे प्रदेश में जातीय और धार्मिक हिंसा शुरू कर दी थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश को पश्चिम बंगाल जैसा बना दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Ram Mandir: आज आ सकती है SIT की रिपोर्ट, चंपत राय की लापरवाही साफ, टिन्नू यादव की धाक पर बड़ा खुलासा!
IMD Weather Alert: 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 12 घंटे बेहद अहम
कल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
BJP में होगा बड़ा बदलाव? राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अमित शाह से मिले CM योगी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
सपा का आना मतलब, उत्तर प्रदेश का पश्चिम बंगाल का बन जाना: राजभर
उन्होंने यह भी कहा कि इसलिए राजभर कहता है, सपा का आना मतलब, उत्तर प्रदेश का पश्चिम बंगाल का बन जाना। उससे ज्यादा अनिर्णय की स्थिति में अम्बेडकरनगर की पुलिस थी, कि वो करें तो करें क्या? मिली जानकारी के अनुसार राजभर ने बताया कि बेचारे मंत्रीजी अपने गांव में लगी आग को बुझाते घूम रहे थे और उनके राइस मिल में लगी आग की लपटें अम्बेडकरनगर जनपद के अकबरपुर कस्बे के तहसील तिराहे तक पहुंच चुकी थी। मंत्रीजी का बेटा अलग बेबस होकर घूम रहा था।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir: आज आ सकती है SIT की रिपोर्ट, चंपत राय की लापरवाही साफ, टिन्नू यादव की धाक पर बड़ा खुलासा!
पूर्व मंत्री की राइस मिल तक जल गई थी
रिपोर्ट के मुताबिक आगजनी में हत्याएं भी की गई और पुलिस बेबस रहकर तमाशा देखती रही। उन्होंने कहा कि उस हिंसा में अम्बेडकरनगर के अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले बसपा के एक पूर्व मंत्री की राइस मिल तक जला दी गई थी। याद तो होगा ही ना।
राजभर ने यह कहा कि आपकी पार्टी की जीत के 36 घंटे के अंदर आपके कार्यकर्ताओं ने तो हर जिले में हंगामा किया था लेकिन यूपी के नौ जिलों के अति पिछड़ों एवं दलित गांवों को आग के हवाले करने की घटना को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
