- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Neha Singh Rathore Targeted Pm Modi On Bangladesh Issue
बंग्लादेश मुद्दे पर लोक गायिका नेहा सिंह की तीखी टिप्पणी, पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा को लपेटे में लिया
उत्तर प्रदेश की फॉक सिंगर नेहा सिंह राठौर (यूपी में का बा वाली) अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर वह चर्चा में हैं। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार पर तीखी टिप्पणी की है।
- Written By: Saurabh Pal

नेहा सिंह राठौर (फोटो- नेहा फेसबुक)
लखनऊः उत्तर प्रदेश की फॉक सिंगर नेहा सिंह राठौर (यूपी में का बा वाली) अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर वह चर्चा में हैं। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने इस टिप्पणी में बिना नाम लिए भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों लिया है।
सिंगर नेहा सिंह अक्सर अपने गीतों के माध्यम से जनहित के मुद्दे उठाती रहती हैं। उनकी छवि भाजपा विरोधी बन गई है। जिसके कारण अक्सर उनके बयान चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने बाग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई है।
बाग्लादेश मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ” जो आदमी आज तक मणिपुर नहीं गया वो बांग्लादेश के हिंदुओं को बचाएगा ! आपदा में अवसर ढूढ़ने वाला नेता है और खूब पता है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के मरने पर उसे फायदा होगा”
सम्बंधित ख़बरें
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
प्रयागराज में खाकी के एकतरफा झुकाव से भड़के डॉक्टर! ठप होगी पूरी स्वास्थ्य सेवा, महा-संग्राम का ऐलान
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
थिएटर में लगी भीषण आग, हादसे में बाल-बाल बचे कर्मचारी, गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
जो आदमी आज तक मणिपुर नहीं गया वो बांग्लादेश के हिंदुओं को बचाएगा! वो आपदा में अवसर ढूँढने वाला नेता है और उसे खूब पता है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के मरने पर उसे फ़ायदा होगा. pic.twitter.com/kISiU3jUjO — Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) December 7, 2024
गौरतलब है कि मणिपुर में पिछले साल से जातीय हिंसा फैली हुई है। मणिपुर में भाजपा की सरकार है। वहां जातीय हिंसा में सैकड़ों ने जान गवां दी है। इसके साथ हजारों की संख्या में लोग पलायन कर गए हैं। मणिपुर में को लेकर विपक्ष भी अक्सर भाजपा सरकार को घेरता रहता है। सरकार मणिपुर में शांति बहाल करने की कोशिश कर रही है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी तक हिंसा फैलने के बाद मणिपुर नहीं गए हैं।
वहीं बांग्लादेश की बात करें तो बांग्लादेश में इस्कॉन से जुड़े धर्मगुरु चिन्मय कृष्ण दास को पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था। उन पर देशद्रोह और सांप्रदायिक महौल बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है। उनकी गिरफ्तारी भारत सरकार ने नारजगी जाहिर की है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी से हम चिंतित हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन शांतिपूर्ण सभाओं के जरिए सही मांगें करने वाले धार्मिक नेता के खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं।”
इसके अलावा चिन्मय की गिरफ्तारी का विरोधकर हिंदुओं पर चरमपंथियों द्वारा हमले किए जा रहे हैं। हिंदुओं मंदिरों पर हमले कर उन्हें अपवित्र किया जा रहा है। इसके साथ बांग्लादेश सरकार भी इस मामले पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
Neha singh rathore targeted pm modi on bangladesh issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दहिसर-काशीगांव मेट्रो को एक महीने में 10 लाख यात्री, स्टेशन के बाहर बढ़ा ट्रैफिक जाम
May 23, 2026 | 01:32 PMइंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PMक्या बिग बी शादी से नाखुश थे?… शादी को मानते थे गलती, जया बच्चन का पुराना बयान वायरल
May 23, 2026 | 01:30 PMजनगणना वर्कशॉप में पहुंचा ‘बिन बुलाया मेहमान’, महिलाओं के बीच बैठा बंदर, वीडियो वायरल
May 23, 2026 | 01:28 PMदिल्ली के निजी स्कूलों को हाईकोर्ट से राहत, अब सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ाने के लिए नहीं चाहिए सरकार की इजाजत
May 23, 2026 | 01:27 PMट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन सख्त, हिंगना में बुलडोजर एक्शन; सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण
May 23, 2026 | 01:26 PMFinancial Fraud: भंडारा में फर्जी एनओसी बनाकर दोबारा लिया लोन, एक ही परिवार पर धोखाधड़ी का केस
May 23, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













