Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET UG Re-Exam: हाथरस में नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों पर 200 पुलिसकर्मी तैनात

NEET UG Re-Exam Latest News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 20, 2026 | 10:04 PM

नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा सख्त ,सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

NEET UG Re-Exam: नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के हाथरस में प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की है। रविवार को जनपद हाथरस के 4 परीक्षा केंद्रों पर नीट-यूजी 2026 की री-एग्जाम आयोजित होनी है, जिनमें सेठ फूलचंद बागला (पीजी) कॉलेज हाथरस, श्री अक्रूर इंटर कॉलेज हाथरस, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हाथरस और सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के लिए राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों समेत करीब 200 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रमुख चौराहों और मार्गों पर विशेष फिक्स पिकेट ड्यूटी लगाई गई है, ताकि परीक्षार्थियों और अभिभावकों को किसी तरह की असुविधा न हो। प्रशासन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नजर बनाए हुए है, जिससे अफवाहों और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क

हाथरस पुलिस अधीक्षक (SP) चिरंजीव नाथ सिन्हा ने नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा को पूरी तरह से सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसके तहत निम्नलिखित सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

सम्बंधित ख़बरें

NEET 2026 को लेकर अमरावती में हाई अलर्ट, 14 परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

NEET UG 2026: गोंदिया में परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, स्टेशन पर हेल्प डेस्क और अतिरिक्त कोच

NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को क्यों मिला था अबू धाबी सेंटर? NTA ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नासिक में NEET Re-Exam को लेकर हाई अलर्ट जारी, केंद्रों पर जैमर और CCTV से होगी निगरानी, इतने हजार छात्र होंगे

  • 3 राजपत्रित अधिकारी (सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए)
  •  4 थाना प्रभारी और 6 निरीक्षक (Inspectors)
  • 15 उप निरीक्षक / महिला उप निरीक्षक (Sub-Inspectors)
  • 45 हेड कांस्टेबल / कांस्टेबल
  • 25 महिला हेड कांस्टेबल / महिला कांस्टेबल (छात्राओं की चेकिंग और सुरक्षा के लिए)
  • 28 होम गार्ड / महिला होम गार्ड

शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए विशेष तैयारी

इसके अतिरिक्त मुख्य चौराहों पर फिक्स पिकेट ड्यूटी की व्यवस्था की गई है, जहां पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। पिकेट ड्यूटी के लिए लगाए कर्मचारी परीक्षा से पूर्व व परीक्षा के उपरान्त आने जाने वाले विभिन्न परीक्षार्थियों व अभिभावकों को समुचित मार्गदर्शन देगे तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाएंगे। साथ ही बताया गया कि समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए, परीक्षा के दौरान दिए गए दिशा निर्देशों का सभी लोग भली-भांति अध्ययन कर लें एवं उनका शत-प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इन सभी व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक हाथरस, चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि रविवार को एनटीएन द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट-यूजी 2026 की री-एग्जाम को लेकर जनपद हाथरस में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर उच्च स्तरीय परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

ये भी पढ़ें- नासिक में NEET Re-Exam को लेकर हाई अलर्ट जारी, केंद्रों पर जैमर और CCTV से होगी निगरानी, इतने हजार छात्र होंगे

200 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम का सुचारू रूप से संचालन होने के लिए करीब 200 पुलिसकर्मी को लगाया गया है। इसी के साथ सभी केंद्रों पर अन्य मायकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है और इसके अलावा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

Neet ug re exam hathras four centres police security tightened

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 10:04 PM

Topics:  

  • NEET UG Exam
  • UP Police News
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.