Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET UG 2026: गोंदिया में परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, स्टेशन पर हेल्प डेस्क और अतिरिक्त कोच

NEET Exam 2026: परीक्षा के मद्देनजर गोंदिया में रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। 2,289 परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए मार्गदर्शन सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 20, 2026 | 07:30 PM

Gondia Railway Station (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gondia Railway Station: आज आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीटयूजी 2026 के मद्देनजर दपूमरे के नागपुर मंडल ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन के अनुसार गोंदिया जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर 2,289 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है।

इसे देखते हुए गोंदिया रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा अवधि के दौरान ट्रेनों के संचालन, यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन पर नजर रखने के लिए नागपुर मंडल का कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए चयनित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं तथा आवश्यकतानुसार विशेष रेल सेवाओं का संचालन भी किया जाएगा। स्टेशन पर सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

गोंदिया स्टेशन पर 24 घंटे निगरानी

पेयजल, खाद्य सामग्री की व्यवस्थाएं गोंदिया स्टेशन पर दिशासूचक बोर्ड, स्टैंडी फ्लेक्स और सूचना पट्ट लगाए गए हैं, जिनमें परीक्षा केंद्रों की दूरी, परिवहन साधनों और संभावित यात्रा समय की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पर्याप्त पेयजल, खाद्य सामग्री तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यात्रियों की सहायता के लिए रेलवे कर्मियों के साथ रेलवे सुरक्षा बल, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को भी तैनात किया गया है। रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय पर स्टेशन पहुंचने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में No Water Day: शनिवार को पहले दिन की पानी कटौती से झुग्गियों से लेकर सोसायटियों तक मचा हाहाकार

‘मुझे बचा लो…’ खिड़की से आती रही चीखें, पर आग की लपटों ने छीन ली महिला की जिंदगी; संभाजीनगर में कोहराम

महाराष्ट्र में खुला महिला उद्यमियों के लिए खास ‘स्टार्टअप हब’, बिजनेस को मिलेगी नई उड़ान, जानें सरकार का प्लान

मुंबई के विक्रोली में तीन दिन पहले बनी सड़क धंसी, लोगों ने कहा- यह ठेकेदार की हैं गलती

ये भी पढ़े: नासिक में No Water Day: शनिवार को पहले दिन की पानी कटौती से झुग्गियों से लेकर सोसायटियों तक मचा हाहाकार

जिले में 8 परीक्षा केंद्र की स्थिति:

परीक्षा केंद्र छात्र छात्राएं
गुजराती नेशनल हाईस्कूल 166 314
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज 140 230
बीएन आदर्श सिंधी विद्यालय 89 151
मनोहर म्युनिसिपल हाईस्कूल 82 138
मनोहर नप हाईस्कूल 84 156
एनएमडी महाविद्यालय 102 138
एसएसए मुनिसिपल गर्ल्स हाईस्कूल 76 164
एसएस गर्ल्स कॉलेज, गोंदिया 75 141
कुल 814 1432

Neet ug 2026 gondia railway special arrangements exam centres

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 07:12 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra News
  • NEET UG Exam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.