NEET 2026 को लेकर अमरावती में हाई अलर्ट, 14 परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
NEET Exam 2026: NEET 2026 परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए अमरावती में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
Three Layer Security (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati NEET Exam: राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा नीट2026 को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए अमरावती जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। परीक्षा को लेकर जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है और सभी संबंधित विभागों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा से पहले सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को स्टेट बैंक परिसर में विशेष मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम
प्रशासन के अनुसार नीट2026 की प्रश्नपत्रिकाएं कुछ दिन पूर्व भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर के माध्यम से अमरावती पहुंचाई गई थीं। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला कोषागार में सुरक्षित रखा गया है। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर स्तर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही की संभावना को समाप्त करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को बहुस्तरीय बनाया गया है।
मॉक ड्रिल के साथ सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, बैंक प्रशासन तथा अन्य शासकीय एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लेकर विभिन्न परिस्थितियों का अभ्यास किया। इसमें प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई, परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा जांच, संवेदनशील स्थानों की निगरानी तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: भिवंडी में रेल इंजीनियरिंग का कमाल, पटरियों के नीचे बना देश का पहला Waterproof Subway
हनुमान मंदिर का सभामंडप गिरने से 7 की मौत; सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान, पीएम ने जताया दुख
मुंबई में पीयूष गोयल ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा रहा हमारा देश, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
चक्रव्यूह में फसे ओमराजे निंबालकर से मिले शिंदे गुट के बड़े नेता, क्या फेल होगा ऑपरेशन टाइगर?
त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
जिले के सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। केंद्रों पर पुलिस अधिकारीकर्मचारियों के साथ अर्धसैनिक बलों के जवान तथा राजस्व विभाग के अधिकारी तैनात रहेंगे। परीक्षा अवधि के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को शांत, सुरक्षित और तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ये भी पढ़े: चक्रव्यूह में फसे ओमराजे निंबालकर से मिले शिंदे गुट के बड़े नेता, क्या फेल होगा ऑपरेशन टाइगर?
समय पर पहुंच जाए विद्यार्थी
प्रशासन के अनुसार शनिवार 21 जून को जिले के कुल 4,648 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रश्नपत्रों एवं अन्य गोपनीय सामग्री को परीक्षा केंद्रों तक कड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।
