-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Naresh Tikait Apologized For His Controversial Statement On Indus Water Treaty
नरेश टिकैत अपने सिंधु जल संधि वाले बयान से पलटे, बचाव में उतरे राकेश टिकैत; कहा- उनका ऐसा कोई इरादा नहीं
- Written By: Saurabh Pal
किसान संगठन बीकेयू के नेता नरेश टिकैत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने के फैंसले को गलत बताया था। उनके इस बयान के खिलाफ भाजपा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया। इसके बाद टिकैत ने अपने बयान पर मांफी मांगी है।

नरेश टिकैत, राकेश टिकैत (फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊः किसान नेता नरेश टिकैत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के फैसले को गलत कदम बताया था, जिस पर जमकर हंगमा हुआ। बढ़ता विवाद देख टिकैत ने यू टर्न ले लिया है। उन्होंने अपने बयान पर खेद जताया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पूरा देश एकजुट है।
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के तौर पर केंद्र ने सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे। इस संधि के तहत सिंधु नदी से 20 प्रतिशत पानी भारत को और शेष 80 प्रतिशत पाकिस्तान को मिलता था।
सिंधु जल संधि पर केंद्र के फैसले को बताया गलत
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Explainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
टिकैत ने मुजफ्फरनगर में एएनआई से कहा कि किसान पानी की कीमत जानते हैं। मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। मैं खेद व्यक्त करता हूं और मुझे ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। पूरा देश एकजुट है।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से कोई चूक हुई होगी, जिसके परिणामस्वरूप यह त्रासदी हुई। इससे पहले सोमवार को एएनआई से बात करते हुए टिकैत ने कहा था कि जल समझौता स्थगित करना सरकार का गलत फैसला है। संधि जारी रहनी चाहिए थी। हम इसके खिलाफ हैं। हम किसान हैं और हर किसान को पानी की जरूरत है।”
भाजपा नेताओं ने टिकैत के खिलाफ खोला मोर्चा
टिकैत की इस टिप्पणी पर भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर समेत अन्य नेताओं ने किसान नेता पर “पाकिस्तान की भाषा बोलने” का आरोप लगाया। चाहर ने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने समेत कई कदम उठाए हैं। लेकिन बीकेयू के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदम गलत हैं। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान जाने वाले नदी के पानी को नहीं रोका जाना चाहिए, क्योंकि इससे किसान प्रभावित होंगे।”
देश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राकेश टिकैत ने दी सफाई
टिकैत पर राष्ट्रीय हितों से समझौता करने का आरोप लगाते हुए चाहर ने कहा, “नरेश टिकैत पाकिस्तान की भाषा बोलने लगे हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए। मैं उनके बयान की निंदा करता हूं। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेताओं की तीखी आलोचना का सामना करने के बाद किसान नेता के भाई राकेश टिकैत उनके बचाव में आगे आए और कहा कि वे “सरकार के साथ हैं।” राकेश टिकैत ने स्पष्ट किया, “प्रेस के कई लोग उनसे (नरेश से) इस मुद्दे (सिंधु जल संधि) के बारे में सवाल कर रहे थे। उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। हम इस मुद्दे पर सरकार और अपने सशस्त्र बलों के साथ हैं। सख्त फैसले लिए जाने चाहिए और हम उनके साथ खड़े रहेंगे।
Naresh tikait apologized for his controversial statement on indus water treaty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMWhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 03:37 PMDelhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














