व्हील चेयर पर बैठा, फोटोशूट कराया और उठकर चलने लगा...वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग, MLA ने बताया सच

Sultanpur News: सुल्तानपुर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पहले तो एक वृद्ध व्हील चेयर पर बैछा नजर आया, फिर फोटो खींचवाने के बाद वह चलने लगा।
UP Viral Video
व्हील चेयर पर बैठा, फोटोशूट कराया और उठकर चलने लगा
Published on: 
Updated on: 

Uttar Pradesh Viral Video: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक अजीब मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां के विधायक सीताराम वर्मा ने एक दिव्यांग व्यक्ति को व्हीलचेयर दी, लेकिन जब फोटो खिंचवाने के बाद वह व्यक्ति तुरंत उठकर चलने लगा, तो पूरा मामला सुर्खियों में आ गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक और उनके साथ अधिकारी एक स्वस्थ व्यक्ति को व्हीलचेयर पर बैठा कर फोटो और वीडियो बना रहे हैं, और बाद में व्हीलचेयर उस व्यक्ति को सौंप दी जाती है।

क्यों हुआ यह सब?

यह घटना लंभुआ ब्लॉक परिसर की है, जहां शनिवार को दिव्यांगों के लिए एक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। विधायक सीताराम वर्मा कार्यक्रम में देर से पहुंचे, और इस कारण अन्य दिव्यांगों को पहले ही उपकरण मिल चुके थे। अंत में, विधायक और अधिकारियों ने एक स्वस्थ व्यक्ति को व्हीलचेयर पर बैठाकर फोटो और वीडियो शूट किया। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और विधायक की किरकिरी होने लगी।

विधायक ने दी सफाई

वायरल वीडियो के बाद, विधायक सीताराम वर्मा ने रविवार को एक वीडियो जारी किया और इस मामले की सच्चाई बताई। उन्होंने कहा कि यह व्हीलचेयर दिव्यांग संदीप कुमार को दी जानी थी, जो बीमारी के कारण कार्यक्रम में नहीं आ सके थे। इसलिए, उनके पिता रामधनी को व्हीलचेयर दी गई, लेकिन फोटो और वीडियो बनाने की आवश्यकता तब पड़ी जब व्हीलचेयर उन्हें दी गई। विधायक ने कहा कि व्हीलचेयर देने का उद्देश्य संदीप के लिए था, न कि उसके पिता के लिए, लेकिन प्रशासनिक कारणों से यह कदम उठाया गया।

जिला प्रशासन का बयान

इस मामले पर जिला प्रशासन ने भी संज्ञान लिया और आधिकारिक बयान जारी किया। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने बताया कि जो व्हीलचेयर दी गई, वह दिव्यांग संदीप के लिए थी, लेकिन वह कार्यक्रम में आने में असमर्थ थे, इसलिए उनके पिता रामधनी को दी गई। अधिकारियों के अनुसार, व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम के दौरान संदीप का प्रतिनिधित्व उनके पिता ने किया, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कारण यह मामला विवादों में आ गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com