-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mayawati Plays Brahmin And Rajput Card On Her 70th Birthday Up Politics
जन्मदिन पर मायावती ने योगी-अखिलेश की बढ़ाई टेंशन! करने लगीं 2007 वाली सोशल इंजीनियरिंग, खेला ‘सवर्ण’ कार्ड
- Written By: अर्पित शुक्ला
Mayawati Birthday: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके परबड़ा सियासी दांव चलते हुए कहा कि आज उप्पेर कास्ट खासकर ब्राह्मणों और क्षत्रियों की बीजेपी सरकार में उपेक्षा हो रही है।

मायावती, CM योगी, अखिलेश यादव
UP Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में अपने 70वें जन्मदिन के अवसर पर बड़ा सियासी संदेश दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के शीतकालीन सत्र के दौरान सपा, कांग्रेस और बीजेपी के ब्राह्मण विधायकों ने आपस में बैठक की थी, जिसमें बीजेपी सरकार में उपेक्षा का मुद्दा उठाया गया। इसी तरह क्षत्रिय समाज के विधायकों की भी बैठक हुई थी। मायावती ने कहा कि हाल के दिनों में सवर्ण समाज के साथ जो कुछ हुआ है, वह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बसपा की सरकार बनने पर सवर्ण समाज को पूरा सम्मान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा, “हमने हमेशा ब्राह्मण समाज को प्रतिनिधित्व दिया है। ब्राह्मणों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए और किसी का ‘बाटी-चोखा’ नहीं खाना चाहिए। ब्राह्मणों पर किसी तरह का अत्याचार न हो, इसके लिए बीएसपी की सरकार जरूरी है।” मायावती ने यह भी कहा कि क्षत्रिय समाज को भी पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा।
बसपा सरकार में सर्व समाज का कल्याण
मायावती ने दावा किया कि बसपा सरकार में सर्व समाज का कल्याण हुआ है और किसी को भी जातिवादी दलों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में कभी मंदिर-मस्जिद का विवाद नहीं हुआ और न ही कोई दंगा हुआ।
उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ‘सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय’ के सिद्धांत पर चली और कानून-व्यवस्था भी मजबूत रही।”
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
14 साल बाद प्रयागराज में अखिलेश यादव का रात्रि प्रवास, पुराने सहयोगियों से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बसपा सरकार की कई योजनाओं को बाद की सरकारों ने नाम बदलकर लागू किया। एक्सप्रेसवे को लेकर उन्होंने कहा कि इसका रोडमैप बसपा सरकार में ही तैयार हो गया था, और एक-दो एक्सप्रेसवे बन भी चुके थे।
अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान
मायावती ने स्पष्ट किया कि बसपा आने वाले सभी चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी हर स्तर पर चुनाव की पूरी तैयारी कर रही है। अगर ईवीएम में धांधली नहीं होती तो नतीजे हमारे पक्ष में होंगे।”
यह भी पढ़ें- जन्मदिन विशेष: 70 के दशक की वो लड़की…जो बनना चाहती थी IAS, कैसे बन गई देश की सबसे शक्तिशाली महिला राजनेता?
उन्होंने गठबंधन के अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि गठबंधन से बसपा को नुकसान हुआ है, क्योंकि दलित वोट दूसरी पार्टी को ट्रांसफर हो जाता है, लेकिन दूसरी पार्टी का वोट बसपा को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव बसपा अकेले लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया जाएगा। भविष्य में गठबंधन पर विचार तभी होगा, जब यह भरोसा हो जाए कि सहयोगी दल अपना वोट पूरी तरह ट्रांसफर कर सकता है, लेकिन इसमें अभी लंबा समय लगेगा।
Mayawati plays brahmin and rajput card on her 70th birthday up politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














