मथुरा सब्जी मंडी में फल विक्रेताओं के बीच खूनी संघर्ष; कुर्सियां और डंडे से मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
Mathura Viral Video: मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के सब्जी मंडी में दो फल विक्रेताओं के बीच मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने जमकर कुर्सियों और डंडों से एक-दूसरे पर हमला किया।
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
घायल व्यक्ति (सोर्स- फोटो नवभारत)
Mathura Vegetable Market Viral Video: यूपी के मथुरा में थाना हाईवे क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो फल विक्रेताओं के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कुर्सियों, डंडों तथा लात-घूंसों से जमकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
तीन लोगों के घायल
बताया जा रहा है कि इस हिंसक झड़प के बाद मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास तो किया, लेकिन वे लोग मारपीट पर उतारू रहे। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती रही। इस झगड़े में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।
सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Ketan Agarwal Murder Case: पुलिस कस्टडी में सिया गोयल ने दिखाई मिडिल फिंगर, वायरल VIDEO से मचा बवाल
पहचान बदली, शहर बदला, फिर भी नहीं बच सका आरोपी; समीर खान हत्याकांड का मास्टरमाइंड मुंबई से हुआ गिरफ्तार
श्रीरामपुर गोलीकांड का खुलासा, पालखी सुरक्षा ड्यूटी के दौरान नासिकरोड पुलिस ने दो आरोपी को घेरकर दबोचा
Odisha: सरकारी आवास में मृत मिलीं महिला थाना प्रभारी ब्यूटी महंती; जांच में जुटी पुलिस, फंदे से लटका मिला शव
यह भी पढ़ें- इश्क ने बनाया चोर: प्रेमिकाओं को महंगे मोबाइल दिलाने के लिए वैगनआर से चोरी; गोरखपुर में दो युवक गिरफ्तार
घटना का वीडियो हुए वायरल
मारपीट के दौरान मंडी में मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। जो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष कुर्सियों और डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष बेहद गुस्से में है और एक-दूसरे पर कुर्सियों और डंडों से हमला कर रहे हैं।
कार्रवाई को लेकर पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से लिखित तहरीर मिलने के बाद ही कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
