Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रीरामपुर गोलीकांड का खुलासा, पालखी सुरक्षा ड्यूटी के दौरान नासिकरोड पुलिस ने दो आरोपी को घेरकर दबोचा

Shrirampur Firing Case Update: नासिकरोड पुलिस ने पालखी बंदोबस्त के दौरान श्रीरामपुर गोलीकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अहिल्यानगर पुलिस को सौंप दिया। कार्रवाई पुलिस इनपुट के आधार पर की गई।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 04, 2026 | 05:06 PM

पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Shrirampur Firing Case Update Accused Arrested: श्री निवृत्तीनाथ महाराज पालखी बंदोबस्त के दौरान अहिल्यानगर पुलिस के इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नासिकरोड अपराध शोध दल ने श्रीरामपुर गोलीकांड के 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

यह घटना 2 जुलाई की है, जब पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक, पुलिस उप-आयुक्त किशोर काले और सहायक पुलिस आयुक्त अद्विता शिंदे के आदेशानुसार नासिकरोड पुलिस थाना क्षेत्र में पालखी सुरक्षा बंदोबस्त तैनात किया गया था।

पुलिस को मिली घटना की जानकारी

नासिक-पुणे हाईवे पर चेहडी जकात नाका के पास वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सपकाले, पुलिस निरीक्षक अतुल चौधरी और अपराध शोध दल मुस्तैदी से तैनात थे। इसी दौरान अहिल्यानगर एलसीबी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष मुटकुले और पुलिस उप-निरीक्षक महादेव गुठ्ठे ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सपकाले को सूचित किया कि 2 जुलाई की सुबह 11 से 12 बजे के बीच श्रीरामपुर में शुभम यादव नामक व्यक्ति पर गोलीबारी की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

Odisha: सरकारी आवास में मृत मिलीं महिला थाना प्रभारी ब्यूटी महंती; जांच में जुटी पुलिस, फंदे से लटका मिला शव

बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोपों से अल्पसंख्यकों पर संकट: 6 महीने में 17 मामले, HRCBM ने जताई चिंता

नासिक जिले के इगतपुरी में मूसलाधार बारिश से रेलवे ट्रैक पर भारी जलजमाव, निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

सिंहस्थ कुंभ की तैयारी या अव्यवस्था? कुंभ के विकास कार्यों से नासिक बेहाल, ट्रैफिक जाम बना बड़ी चुनौती

घायल शुभम का अहिल्यानगर में इलाज चल रहा है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। सूचना में बताया गया कि संदिग्ध आरोपी अक्षय किरण कपोते और अभय सुरेश ससाने (दोनों श्रीरामपुर के निवसी हैं) वारदात को अंजाम देकर नासिक की ओर भागे हैं, जिसके बाद उनके हुलिए की तस्वीरें वॉट्सऐप पर साझा की गईं।

यह भी पढ़ेः- नासिक जिले के इगतपुरी में मूसलाधार बारिश से रेलवे ट्रैक पर भारी जलजमाव, निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

पुलिस ने ऐसे दबोचा अपराधियों को

मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस निरीक्षक प्रवीण सूर्यवंशी, पुलिस हवालदार विशाल पाटिल, सागर आडणे, महेंद्र जाधव, और पुलिस सिपाही अरुण गाडेकर, रोहित शिंदे व योगेश रानडे ने पालखी सुरक्षा के साथ-साथ नासिक की ओर आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखनी शुरू की।

इसी बीच एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध चेहरे छिपाकर आते दिखे। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने बेहद चालाकी से दोनों को घेरकर दबोच लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अक्षय किरण कपोते और अभय सुरेश ससाने बताए। अहिल्यानगर एलसीबी द्वारा भेजी गई तस्वीरों से हुलिया मेल खाने की पुष्टि होने के बाद, दोनों आरोपियों को स्थानीय अपराध जांच शाखा, अहिल्यानगर के सुपुर्द कर दिया गया।

पालखी बंदोबस्त की व्यस्तता के बीच अपराधियों को तत्परता से पकड़ने के लिए पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक और उप-आयुक्त किशोर काले ने नासिकरोड पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।

Shrirampur firing case update accused arrested by nashik road police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 05:06 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra Police
  • Nashik News
  • Nashikroad
  • two accused arrested

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.