-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Gorakhpur »
- Two Friends Arrested Gorakhpur Theft Buy Expensive Smartphones Girlfriends
इश्क ने बनाया चोर: प्रेमिकाओं को महंगे मोबाइल दिलाने के लिए वैगनआर से चोरी; गोरखपुर में दो युवक गिरफ्तार
- Reported By: अरविन्द श्रीवास्तव | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Gorakhpur Theft: गोरखपुर एम्स थाना क्षेत्र में 2 युवकों को निर्माण सामग्री चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी ने बताया कि अपनी प्रेमिकाओं को महंगे मोबाइल फोन दिलाने के लिए चोरी कर रहे थे।

गिरफ्तार युवक ( सोर्स- फोटो नवभारत)
AIIMS Police Station Gorakhpur Theft: इश्क में लोग मजनू, दीवाने और शायर बन जाते हैं और जब दिल टूट जाता है तब देवदास भी बन जाते है। और तन्हाई दूर करने के लिए शराब का सहारा भी लेते है। मगर यहां तो सब कुछ उल्टा हो गया है। गोरखपुर के इन युवकों को इश्क, प्यार और मोहब्बत कुछ इस कदर था कि माशूकाओं के शौक पूरे करने के लिए वे चोर बन गए।
जी हां अकसर पुलिस चोरी की घटना को एक सामान्य अपराध मानती है और अक्सर आपने और हमने भी चोरी की तमाम घटनाएं देखी और सुनी है। लेकिन आज हम आपको जिस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं वास्तव में उसे जानने के बाद आपको दुख तो अवश्य होगा लेकिन घोर आश्चर्य भी होगा।
अक्सर चोर अपने शौक या फिर अपने परिवार के भरण पोषण के लिए चोरी जैसी वारदात को अंजाम देते है। लेकिन क्या कभी आपने देखा या सुना है कि कोई युवक अपनी माशूका की फरमाइश पूरी करने के लिए अपने भविष्य को दांव पर लगा रहा हो।
सम्बंधित ख़बरें
राम राम जपना, चढ़ाया दान अपना… यूपी में समाजवादी पार्टी के पोस्टर से बौखलाई BJP! पुलिस ने हटाए पोस्टर
पहले मां को मारो, तभी बेटी को भेजूंगी: सास के कहने पर कलयुगी बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, हालत गंभीर
टॉयलेट में पहले जाने की जिद पर खूनी विवाद: पेट्रोल पंप पर जमकर चले लात-घूंसे; CCTV वीडियो वायरल
मथुरा सब्जी मंडी में फल विक्रेताओं के बीच खूनी संघर्ष; कुर्सियां और डंडे से मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
माशूकाओं को महंगा और कीमती फोन दिलाने के लिए की चोरी
दरअसल यूपी के गोरखपुर में ऐसा ही हुआ है। यहां दो युवकों ने अपने इश्क में मर मिटने के बजाय चोरी करके अपनी माशूकाओं की महंगी फरमाइश पूरी करना ही मुनासिब समझा। गोरखपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार इन युवकों ने अपनी माशूकाओं को महंगा और कीमती फोन दिलाने के लिए न सिर्फ अपना भविष्य दांव पर लगाया बल्कि साधन के रूप में अपने परिजनों की वैगनार कार का भी इस्तेमाल किया और अब वह कार भी पुलिस थाना परिसर में सीज कर दी गई है।
माशूकाओं ने की कीमती और महंगे मोबाइल की डिमांड
इतना ही नहीं इन दो दोस्तों को भी बड़े दरबार की यात्रा करनी पड़ गई है। दोनों दोस्त गोरखपुर जनपद के एम्स थाना अंतर्गत नंदा नगर इलाके के निवासी हैं। गलती से या सौभाग्य से इन दोनों दोस्तों को अपनी हम उम्र फैशनपरस्त दो बालाओं से इश्क हो गया। दोनों की जब आपस में बात बढ़ी तो उनकी कुछ उम्मीदें भी बढ़ीं। बातचीत में उन युवतियों ने कीमती महंगे मोबाइल की मांग कर डाली। अब इन जुझारू युवकों के पास कोई चारा नहीं था हालांकि बजट और पॉकेट अलाऊ नहीं कर रहा था, लेकिन अब बात तो प्रतिष्ठा की थी।
यह भी पढ़ें- नागपुर से चुराई थी सरकारी बस! 22 बसें उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर तेलंगाना से गिरफ्तार
सरिया, सीमेंट, गिट्टी और बालू की करते थे चोरी
उन्होंने प्लानिंग की और एक योजना के तहत घनी आबादी से दूर जहां कुछ नए मकान बनाए जा रहे थे वहां उन्होंने पहले रेकी की। दरअसल शहर से थोड़ा हटकर खेतों में मेड़ों पर या सड़क के किनारे तमाम मकान बनने शुरू हुए हैं जहां आबादी भी नहीं है। दोनों युवक अपनी वैगनआर कार लेकर वहां पहुंचे और प्लाट होल्डरों द्वारा सरिया, सीमेंट, गिट्टी या बालू उन्हें बोरियों में भरकर रातों-रात ले आए और दिन भर कस्टमर खोज कर उन्हें बेचकर पैसे कमाए। अब वे यही काम हर रोज रात में करने लगे।
लेकिन बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाती। मामले की भनक पुलिस को लगी और एक रात अचानक पुलिस उनके घर पर पहुंच गई और इन दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस कस्टडी में कुछ घंटे के भीतर ही दोनों टूट गए और अपनी कहानी पुलिस के अधिकारियों को सुनाई। एम्स थाने के जिम्मेदारों से नवभारत की टीम से बातचीत में यह कहानी सामने आई।
Two friends arrested gorakhpur theft buy expensive smartphones girlfriends
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
योगी सरकार ने रचा इतिहास! 12 घंटे में लगा दिए रिकॉर्ड तोड़ 35 करोड़ पौधे, खुद मुख्यमंत्री ने भी लगाया पेड़
Jul 12, 2026 | 08:41 PMExplainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
Jul 12, 2026 | 08:37 PMअमृत भारत योजना ने बदली नांदुरा रेलवे स्टेशन की तस्वीर, मध्य रेल के हावड़ा-मुंबई मार्ग का ऐतिहासिक स्टेशन
Jul 12, 2026 | 08:37 PMआगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PMअचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PMलॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
Jul 12, 2026 | 08:18 PMमहाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
Jul 12, 2026 | 08:16 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM














