मथुरा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आया नगर निगम सफाई कर्मी, परिजनों ने शव को लेकर किया हंगामा

Mathura Road Accident: जयगुरुदेव मंदिर के पास दिल्ली-आगरा हाईवे पर ट्रैक्टर ने नगर निगम के सफाई कर्मी ओमप्रकाश को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग कर जमकर हंगामा किया।
Mathura Road Accident: Municipal Sanitation Worker Dies After Being Run Over by Tractor on Delhi-Agra Highway
दिल्ली-आगरा हाईवे (सोर्स- फोटो नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Mathura Delhi-Agra Highway Accident: थाना हाईवे क्षेत्र में शनिवार सुबह दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जयगुरुदेव मंदिर के समीप हाईवे पर सफाई कार्य के लिए जा रहे नगर निगम के सफाई कर्मी ओमप्रकाश को एक ट्रैक्टर ने रौंद दिया।

हादसे में सफाई कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मृतक के परिजनों और साथी सफाई कर्मियों ने नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव को उठाने का विरोध किया।

शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे नगर निगम के सफाई कर्मी ओमप्रकाश हाईवे पर सफाई कार्य के लिए जा रहे थे। वह जयगुरुदेव मंदिर के समीप पहुंचे ही थे कि इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। हादसा इतना गंभीर था कि ओमप्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Mathura Road Accident: Municipal Sanitation Worker Dies After Being Run Over by Tractor on Delhi-Agra Highway
आगरा में गांजे की बड़ी खेप बरामद; खाली क्रेटों के नीचे छिपाकर लाया गया 101 किलो गांजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।

परिजनों ने की नगर निगम के अधिकारियों को बुलाने की मांग

इधर, ओमप्रकाश की मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों और साथी सफाई कर्मियों को मिली, वे भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के सामने अचानक हुई इस मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं साथी सफाई कर्मियों में भी घटना को लेकर आक्रोश दिखाई दिया।

सफाई कर्मियों और परिजनों ने मौके पर नगर निगम के अधिकारियों को बुलाने की मांग की। उनका कहना था कि ओमप्रकाश नगर निगम के कर्मचारी थे और ड्यूटी के दौरान ही हादसे का शिकार हुए हैं। ऐसे में अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर परिवार की स्थिति और उनकी मांगों को सुनना चाहिए। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने तक सफाई कर्मी और परिजन शव को पुलिस द्वारा ले जाने से रोकने पर अड़ गए।

Mathura Road Accident: Municipal Sanitation Worker Dies After Being Run Over by Tractor on Delhi-Agra Highway
मथुरा में छाता शुगर मिल के लिए आंदोलन तेज, भरतपुर से भी समर्थन देने पहुंचे किसान और युवा

पुलिस ने दिया उचित कार्रवाई का भरोसा

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मथुरा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई। पुलिस अब दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर काम करने वाले सफाई कर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सफाई कर्मचारी यातायात के बीच सड़क और हाईवे की सफाई का काम करते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम होना बेहद जरूरी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com