मथुरा पुलिस कार्यालय में अचानक उठने लगा धुआं; एसी की चिंगारी से लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Fire at Mathura Police Office: पुलिस ऑफिस की पहली मंजिल पर एसी में शॉर्ट सर्किट से कार्ड बोर्ड में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
Fire Breaks Out at Mathura Police Office Due to AC Short Circuit, Major Mishap Averted
पुलिस ऑफिस(सोर्स- फोटो नवभारत)
Updated on

Short Circuit In AC Mathura Police Office: पुलिस ऑफिस में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब प्रथम तल पर स्थित एक कमरे में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। एसी के पास रखा कार्ड बोर्ड आग की चपेट में आ गया, जिससे कमरे में धुआं भरने लगा।

धुआं उठता देखकर कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, समय रहते सूचना दिए जाने और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से कार्ड बोर्ड में लगी आग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ऑफिस की प्रथम मंजिल पर बने एक कमरे में एसी के पास कार्ड बोर्ड रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि एसी में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके चलते निकली चिंगारी से कार्ड बोर्ड ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते कमरे से धुआं उठने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यालय में मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

दमकल विभाग की टीम में संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक आग पर काबू पाया। आग नियंत्रित होने के बाद दमकल टीम ने कमरे के अंदर और आसपास के स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया, ताकि कहीं कोई चिंगारी या आग का दूसरा स्रोत बाकी न रह गया हो।

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि आग कमरे में रखे अन्य सामान या कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेजों तक नहीं पहुंच सकी।

किसी भी सरकारी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण उसके पास रखे कार्ड बोर्ड में आग लगी थी। मौके पर मौजूद लोगों और फायर ब्रिगेड की तत्परता के चलते आग को तत्काल नियंत्रित कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी भी सरकारी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है और न ही किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना है।

एसएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक, घटना मै कोई सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है और ना ही को जन हानि हुई है, घटना के बाद आवश्यक निरीक्षण कराया गया है और पूरे मामले की जानकारी ली गई है। आग पर समय रहते काबू पाए जाने से पुलिस ऑफिस में बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना के बाद कार्यालय में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन आग बुझने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com