लखनऊ में अवैध डेयरी हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला, लोगों ने घेरकर पीटा, दरोगा को जान से मारने की कोशिश

Lucknow News: लखनऊ के बुद्धेश्वर में अवैध डेयरियों पर कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम और पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। दरोगा के साथ मारपीट के मामले में 12 पर केस दर्ज हुआ है।
Lucknow Nagar Nigam Team Attacked
लखनऊ में नगर निगम की टीम पर हमला(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Lucknow Nagar Nigam Team Attacked: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बुद्धेश्वर इलाके में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान पुलिस और नगर निगम की टीम पर हमला किया गया और अधिकारियों के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि नगर निगम की टीम यहां अवैध डेयरी के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। 

जानकारी के मुताबिक, सार्वजनिक सड़कों और नालियों पर गोबर व गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते विरोध हिंसक हो गया और करीब 20 से 25 लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान 

नगर निगम की टीम बुद्धेश्वर इलाके में सार्वजनिक स्थानों पर गोबर और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रही थी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। बताया जा रहा है कि कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। थोड़ी देर में विवाद बढ़ गया और भीड़ ने पुलिस तथा नगर निगम की टीम को घेरकर हमला कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हमले के दौरान एक दारोगा का गला दबाकर उनकी हत्या की कोशिश किए जाने का आरोप है। वहीं, एक महिला पर लोहे की जंजीर से दारोगा के सिर पर कई बार वार करने का भी आरोप लगाया गया है। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थिति बिगड़ने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

Lucknow Nagar Nigam Team Attacked
यूपी में IPS अधिकारी की मां की संदिग्ध मौत, पहले बताया हार्ट अटैक, फिर कहा हत्या का शक, पुलिस ने जांच की तेज

12 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

घटना के बाद लखनऊ पुलिस ने मामले में 12 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।

Lucknow Nagar Nigam Team Attacked
लखनऊ में होटल कांड से फर्जी ID नेटवर्क का खुलासा, विदेश मंत्रालय के नाम पर 478 कार्ड बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

पहले भी हो चुका है टीम का विरोध

बुद्धेश्वर इलाके में नगर निगम की कार्रवाई का विरोध पहले भी सामने आ चुका है। 2024 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों और नगर निगम की टीम के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान भीड़ द्वारा जेसीबी पर पथराव किए जाने की बात सामने आई थी। ताजा घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 

Navbharat Live
navbharatlive.com