-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ed Director Rahul Navin Tenure Extended Till August 2027
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान
- Written By: अर्पित शुक्ला
Rahul Navin: केंद्र सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। अब वह 13 अगस्त 2027 तक पद पर रहेंगे। उनका कार्यकाल 13 अगस्त 2026 को खत्म होना था।

ED डायरेक्टर राहुल नवीन (Image- Social Media)
ED Director Rahul Navin: केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। 8 अगस्त 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) ने 1993 बैच के IRS अधिकारी राहुल नवीन का कार्यकाल 13 अगस्त 2026 के बाद एक साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी है। अब वह 13 अगस्त 2027 तक ED डायरेक्टर के पद पर बने रहेंगे।
आदेश में कहा गया है कि राहुल नवीन का कार्यकाल 13 अगस्त 2027 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, जारी रहेगा। खास बात यह है कि यह एक्सटेंशन उनकी 31 जुलाई 2027 को होने वाली सुपरएनुएशन यानी सेवानिवृत्ति की निर्धारित तारीख के बाद भी सेवा जारी रखने को कवर करता है।
30 साल से ज्यादा का प्रशासनिक अनुभव
राहुल नवीन 1993 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी हैं। ED की आधिकारिक प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने आयकर विभाग में तीन दशक से ज्यादा समय तक काम किया है। उन्हें खास तौर पर इंटरनेशनल टैक्सेशन और सीमा-पार वित्तीय मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। उन्होंने IIT कानपुर से B.Tech और M.Tech की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की स्विन्बर्न यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मेलबर्न से MBA की डिग्री हासिल की है।
सम्बंधित ख़बरें
CM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
Air India Flight टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव? जानें क्या लिया एक्शन
15 अगस्त से पहले भारत-पाक सीमा पर टेंशन, BSF ने घुसपैठ की कोशिश में संदिग्ध को किया ढेर, पहचान बनी मिस्ट्री!
अपने करियर के दौरान राहुल नवीन ने अंतरराष्ट्रीय कराधान और सीमा-पार वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों पर काम किया। 2004 से 2008 के बीच उन्होंने मुंबई स्थित इंटरनेशनल टैक्सेशन डायरेक्टोरेट में काम किया। इस दौरान उन्होंने ऐसे कई ऑफशोर लेनदेन से जुड़े मामलों में भूमिका निभाई, जिनकी वास्तविक संपत्तियां भारत में स्थित थीं।
ट्रांसफर प्राइसिंग और FATF का भी अनुभव
राहुल नवीन ने नवंबर 2015 से नवंबर 2017 तक कमिश्नर, ट्रांसफर प्राइसिंग के तौर पर काम किया। इस दौरान उन्होंने इंटैन्जिबल्स, रॉयल्टी भुगतान, कॉस्ट कंट्रीब्यूशन अरेंजमेंट, इनबाउंड और आउटबाउंड लोन तथा कमोडिटी ट्रांजैक्शन से जुड़े ट्रांसफर प्राइसिंग ऑडिट की निगरानी की। उन्होंने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) में भी कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं। वह टैक्स पॉलिसी डिवीजन में अंडर सेक्रेटरी और बाद में फॉरेन टैक्स एंड टैक्स रिसर्च डिवीजन में डायरेक्टर रहे।
इस भूमिका में उन्होंने विभिन्न देशों के साथ टैक्स संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान से जुड़े द्विपक्षीय और बहुपक्षीय समझौतों की बातचीत में हिस्सा लिया। इसके अलावा वह FATF, OECD, Global Forum on Transparency and Exchange of Information और G20 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। ED में आने से पहले ही आर्थिक अपराधों का अनुभव राहुल नवीन को नवंबर 2019 में प्रवर्तन निदेशालय में OSD के तौर पर नियुक्त किया गया था। इस दौरान उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में FATF की म्यूचुअल इवैल्यूएशन से संबंधित काम शामिल था।
इसके बाद नवंबर 2020 में उन्हें ED का स्पेशल डायरेक्टर (HQ) बनाया गया। इस पद पर उन्होंने देशभर में चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांचों के समन्वय, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और विभिन्न संधियों के तहत संपत्तियों की रिकवरी जैसे महत्वपूर्ण मामलों की निगरानी की। इस तरह ED की शीर्ष जिम्मेदारी संभालने से पहले ही राहुल नवीन को आर्थिक अपराध, टैक्स चोरी, विदेशी संपत्तियों, मनी लॉन्ड्रिंग और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सहयोग से जुड़े मामलों का लंबा अनुभव हासिल हो चुका था।
यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
सितंबर 2023 में संभाली थी ED की कमान
राहुल नवीन ने 15 सितंबर 2023 को प्रवर्तन निदेशालय के डायरेक्टर (इन-चार्ज) के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने संजय कुमार मिश्रा की जगह यह जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद 14 अगस्त 2024 को उन्हें औपचारिक रूप से प्रवर्तन निदेशालय का डायरेक्टर नियुक्त किया गया। अब केंद्र सरकार की ओर से कार्यकाल बढ़ाए जाने के बाद राहुल नवीन अगस्त 2027 तक ED की कमान संभालेंगे। उनका यह एक्सटेंशन ऐसे समय में हुआ है जब प्रवर्तन निदेशालय देश में मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अपराधों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच कर रहा है।
Ed director rahul navin tenure extended till august 2027
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Aug 09, 2026 | 10:56 PMNoida Waterlogging: बारिश में डूबा सेक्टर-18, महिला बोली- कार नहीं नाव लेकर आना चाहिए था
Aug 09, 2026 | 10:56 PMगिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
Aug 09, 2026 | 10:55 PMED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान
Aug 09, 2026 | 10:53 PMममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PMजरा याद करो कुर्बानी: जब चंद क्रांतिकारियों ने हिला दी थी ब्रिटिश साम्राज्य की नींव, काकोरी ट्रेन लूट की कहानी
Aug 09, 2026 | 10:51 PMचित्रगुप्त पीठ से संत समाज का ऐलान; श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में जल्द सुनवाई, 6 दिसंबर को कार सेवा की घोषणा
Aug 09, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














