-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Many Pilgrims Killed After Being Hit By Kalka Express In Mirzapur Uttar Pradesh
UP के मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, कालका ट्रेन से कटकर 6 लोगों की मौत! कार्तिक स्नान को जा रहे थे
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
UP News: मिर्जापुर के चुनार स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हो गया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के जा रहे 6 श्रद्धालु तेज रफ्तार कालका एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

कालका एक्सप्रेस से कटकर 8 श्रद्धालुओं की मौत, फोटो- सोशल मीडिया
Mirzapur Train Incident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चुनार रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा और दुखद हादसा हुआ। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाट जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे 6 श्रद्धालु कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने की खबर आ रही है।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे एक अत्यंत दर्दनाक घटना हुई। रेलवे लाइन पार कर रहे कई लोग तेज रफ्तार कालका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भीषण टक्कर में 6 लोगों के कटने की सूचना है।
कैसे हुआ हादसा
यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर स्नान करने के लिए रेलवे लाइन पार करके चुनार गंगा घाट की ओर जा रहे थे। चूंकि यह मार्ग गंगा घाट की ओर जाता है, इसलिए सुबह के समय यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसी दौरान, जब वे लाइन पार कर रहे थे, तभी कालका एक्सप्रेस वहां से गुजरी और कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
यह भी पढ़ें: जाको राखे साइयां…मलबे से जिंदा निकला मासूम, मां-बाप लापता, बिलासपुर रेल हादसे की विलक्षण तस्वीर
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों और रेलवे पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया
हादसे के बाद अब स्थानीय प्रशासन ने लोगों से ट्रैक के पास से जाने से बचने की अपील की है। हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम ने आला अधिकारियों को राहत बचाव के कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के उचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं। सीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
जानकारी सामने आ रही है कि हाल ही में रेलवे अधिकारियों के हवाले से बताया है कि चोपन एक्सप्रेस से उतरे कुछ यात्री प्लेटफॉर्म की बजाय दूसरी तरफ उतर गए। इस दौरान वे नेताजी एक्सप्रेस (कालका-हावड़ा एक्स्प्रेस) की चपेट में आ गए। रेलवे ने एक बयान जारी कर बताया, ‘ट्रेन नंबर 13309 (चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस) चुनार स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 पर पहुंची। कुछ यात्री गलत साइड से उतर गए और फुट ओवर ब्रिज होने के बावजूद मेन लाइन पर आ गए।’
Indian Railways says, “Train no 13309 (Chopan – Prayagraj Express) arrived at Chunar Station Platform 4 (in Uttar Pradesh). Some passengers got down on the wrong side and were trespassing from the main line while Foot Over Bridge is available. Train no 12311 (Netaji Express) was… — ANI (@ANI) November 5, 2025
Many pilgrims killed after being hit by kalka express in mirzapur uttar pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














