-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Railway Decision Due To Punjab Bandh On 30 December 2024 107 Trains Cancelled Diverted Farmers Protest
Punjab Bandh: किसान आंदोलन के चलते 107 ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, यहां देखें लिस्ट
- Written By: अर्पित शुक्ला
Punjab Bandh News: किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब बंद का ऐलान किया है। पंधेर ने कहा कि वे पीएम मोदी तथा सुप्रीम कोर्ट के जजों को कई बार लेटर लिख रहे हैं। लेकिन उनको कोई जवाब नहीं मिला है।

Punjab Bandh: किसान आंदोलन के चलते 107 ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, यहां देखें लिस्ट
नवभारत डेस्क: MSP सहित अपनी 13 मांगें मनवाने के लिए धरने पर बैठे किसानों ने कल 30 दिसंबर को पंजाब में 10 घंटे के बंद का ऐलान किया है। सोमवार को सुबह लगभग 7 बजे से शाम 4 बजे तक बंद जारी रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को केवल छूट रहेगी। किसान नेताओं ने दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। बंद को लेकर रेलवे ने भी 107 ट्रेनों को रद्द तथा डायवर्ट करने की घोषणा कर दी है।
बता दें कि किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब बंद का ऐलान किया है। पंधेर ने कहा कि वे पीएम मोदी तथा सुप्रीम कोर्ट के जजों को कई बार लेटर लिख रहे हैं। लेकिन उनको कोई जवाब नहीं मिला है।
107 ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया
अब संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब बंद का ऐलान किया है और उत्तर रेलवे ने पुष्टि की है कि सोमवार को पंजाब में 107 मेल, एक्सप्रेस या सुपरफास्ट ट्रेनों के परिचालन को लेकर फैसला किया गया है। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं, कई ट्रेनों को दूसरे रास्तों से गुजारा जाएगा और रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, रविवार दोपहर को रेलवे ने निर्णय लिया है। जिसके बाद पंजाब के सभी संबंधित रेलवे अधिकारियों को यह सूचना दे दी गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश ट्रेनें सोमवार को केवल अंबाला, दिल्ली या फिर सहारनपुर से ही रवाना होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
Mumbai-Amritsar Express में लगी भीषण आग! जलगांव स्टेशन पर मची भगदड़, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
12 मिनट के 50 व 2 घंटे के बाद 1,000 जुर्माना; नागपुर स्टेशन पर रेलवे की बिना तैयारी वाली वसूली से यात्री बेहाल
यहां देखें लिस्ट
30 दिसंबर 2024 को पंजाब में किसान आंदोलन के कारण 107 ट्रेनें रद्द रहेगी pic.twitter.com/ui8KcHdhRn — Frontier Rajasthan rail problems & News (@frajrail) December 29, 2024
कौन सी ट्रेनें रद्द हुईं
जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने 04501 सहारनपुर -ऊना हिमाचल एक्सप्रेस को रद्द किया है। वहीं, साप्ताहिक ट्रेन रामनगर चंडीगढ़ एक्सप्रेस 12527 और 12528 को भी रद्द किया गया है। हिमाचल से भी यह गाड़ी वापसी में रद्द की गई है। इसके अलावा सिरसा-लुधियाना, भिवानी-धुरी, लुधियाना-चूरू, हिसार-लुधियाना, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश, अमृतसर-हिसार, रोहतक-हांसी जानें वाली कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। साथ ही ट्रेन नंबर 12054 हरिद्वार-जनशताब्दी एक्सप्रेस, 14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस और 14815 ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 14525 हरिद्वार-श्री गंगानगर एक्सप्रेस, बीएसबी सीडीजी स्पेशल-04503 (वाराणसी जंक्शन से चंडीगढ़) तथा ट्रेन नंबर 04591 लुधियाना-च्चेहरता मेमू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी रद्द की गई है।
Railway decision due to punjab bandh on 30 december 2024 107 trains cancelled diverted farmers protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














