-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Many Important Decisions Taken In Uttar Pradesh Cabinet Meeting
अडानी से बिजली खरीदेगी UP की योगी सरकार, कैबिनेट मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मीटिंग आज आयोजित की गई जिसमें सरकार की ओर से कई अहम फैसले लिए गए। इसके अंतर्गत सरकार ने प्रदेश में अडानी पावर लिमिटेड से बिजली खरीद को मंजूरी दी है। पार्किंग और ट्रांसफर नीति पर भी फैसले लिए हैं।

यूपी कैबिनेट मीटिंग में लिए गए कई अहम फैसले
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश को लेकर लगातार बड़े निर्णय ले रही है। आज यूपी कैबिनेट की बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि सरकार की ओर से आयोजित मीटिंग में सभी नगर निगमों में पार्किंग के नए नियम लागू किए जाएंगे। वहीं बड़े फैसलों की बात की जाए तो योगी सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में अडानी पावर लिमिटेड से बिजली खरीदी जाएगी। इसके अलावा मीटिंग में और भी कई निर्णय लिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज आयोजित की गई थी। इस में पार्किंग और सफाई कर्मचारियों के तबादले की नीति को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बैठक के दौरान प्रदेश के कई मंत्री और पदाधिकारी मौजूद रहे।
अडानी ग्रुप से होगी प्रदेश में बिजली सप्लाई
उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को लेकर नई नीति अपनाई जाएगी। यूपी में बिजली की खरीद अडानी पावर लिमिटेड से किए जाने को लेकर फैसला लिया गया है। अडानी ग्रिड से अब प्रदेश में 5 रुपए 38 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली की खरीद की जाएगी। जानकारों के एक अनुमान के मुताबिक इससे 2958 करोड़ रुपये की बजत होगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
नई तबादला नीति होगी लागू
कैबिनेट मीटिंग में नई तबादला नीति के तहत निर्णय लिया गया है। बैठक में नई तबादला नीति पर मुहर लगाई गई है। कर्मचारियों का तबादला 15 मई से 15 जून के बीच होंगे। ट्रांसफर की प्रक्रिया संबंधित विभाग की ओर से पहले ही कर ली जाएगी।
दुधवा महोत्सव भी आयोजित करेगा सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों को वैश्विक मंच पर प्रसारित करने के उद्देश्य से लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व में दुधवा महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही नवंबर में आयोजित तीन दिनी महोत्सव में पर्यटकों को जंगल की खूबसूरती को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।
प्राइवेट बसों के लिए बनेंगे बस स्टैंड
कैबिनेट मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया है कि प्राइवेट बसों के लिए बस स्टैंड बनाए जाएंगे। बसों का संचालन व्यवस्थित करने के लिए उत्तर प्रदेश स्टेट कैरिज बस अड्डा. कॉन्ट्रैक्ट कैरिज और ऑल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क नीति 2025 लागू किए जाने का फैसला किया गया है। प्रदेश की सभी जिलों में प्राइवेट बसों के लिए स्टैंड बनाएं जाएंगे।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के यहां क्लिक करें
नई पार्किंग नीति पर होगा काम
शहर में नई पार्किंग नीति को मंजूरी दी गई है। 17 नगर निगमों को नई पार्किंग नीति के तहत व्यवस्था की जाएगी। पीपीपी मॉडल पर पार्किंग नीति तैयार होगी। पार्किंग का किराया भी नगर निगमों की ओर से तय किया जाएगा। बताया जा रहा है इससे अवैध पार्किंग के चलते लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी।
Many important decisions taken in uttar pradesh cabinet meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, ‘समरसता छात्रावास’ से लेकर हवाई अड्डे निर्माण तक विकास कार्यों में आएगी तेजी
Jul 03, 2026 | 11:15 AMबागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, धीरेंद्र शास्त्री के साथ किए बालाजी के दर्शन, महाआरती और यज्ञ में हुए शामिल
Jul 03, 2026 | 11:11 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: गायिका आशा भोसले के नाम पर शुरू होगा ‘जीवन गौरव पुरस्कार’, मिलेंगे 10 लाख
Jul 03, 2026 | 11:10 AMVaranasi: पुलिस की वर्दी पहनकर जमाता था रौब, खुद को रसूखदार अधिकारी बताकर अवैध वसूली करता था फर्जी दरोगा
Jul 03, 2026 | 11:03 AMअकोला के जल स्त्रोत में हुयी आपूर्ति: काटेपूर्णा बांध में अब केवल सिर्फ 19.61% पानी शेष
Jul 03, 2026 | 10:56 AMKhashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
Jul 03, 2026 | 10:53 AMExplainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
Jul 03, 2026 | 10:48 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














