Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भगवान श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताने वाले मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, वायरल VIDEO पर मचा बवाल

Maulana Jarjis Ansari Controversy: भगवान कृष्ण को लेकर विवादित बयान देने के आरोप में मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई। हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 16, 2026 | 08:42 PM

मौलाना जर्जिस (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maulana Jarjis Ansari Controversial Statement: मौलाना जर्जिस अंसारी के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। हिंदूवादी नेता शिशिर चतुर्वेदी की शिकायत पर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 302 और 66 के तहत मामला दर्ज किया है।

मौलाना जर्जिस अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर उन्होंने कहा था कि “कृष्ण मुस्लिम थे और पांच वक्त की नमाज पढ़ते थे।” इस बयान के सामने आने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया और कार्रवाई की मांग की।

विश्व हिंदू परिषद ने की कार्रवाई की मांग

इससे पहले मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता विनोद बंसल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। आईएएनएस से बातचीत में विनोद बंसल ने कहा था कि यह कोई पहला मामला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले मौलाना अरशद मदनी ने भी दिल्ली की एक सभा में भगवान शिव को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, “मौलाना जर्जिस जैसे लोगों को शर्म नहीं आती। ऐसे लोग लगातार बेहूदा बयान देते रहते हैं। शासन-प्रशासन को इनके खिलाफ सख्त व्यवस्था करनी चाहिए।”

सम्बंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश बनने जा रहा नया ग्लोबल बिजनेस हब! जापान के दिग्गज उद्योगपति करेंगे दौरा

ED की बड़ी कार्रवाई: टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क के खिलाफ बंगाल-यूपी समेत कई राज्यों में छापेमारी

मौलाना जर्जिस अंसारी के वायरल वीडियो पर बढ़ा विवाद, फलाहारी महाराज ने सीएम को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग

Kuwait Drone Attack: कुवैती सेना का बड़ा बयान, आसमान में ईरान के ड्रोनों से सीधी भिड़ंत, दहल उठे खाड़ी देश

जर्जिस अंसारी के बयाल पर बवाल

विनोद बंसल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग लगातार हिंदू आस्था और धार्मिक विश्वासों को आहत करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि दूसरे धर्मों के बारे में कोई टिप्पणी की जाए तो तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिलती है, लेकिन हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती हैं, जो पूरी तरह अस्वीकार्य हैं।

यह भी पढ़ें- मौलाना जर्जिस अंसारी के वायरल वीडियो पर बढ़ा विवाद, फलाहारी महाराज ने सीएम को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग

उन्होंने मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही, भाजपा के कई नेताओं समेत हिंदूवादी संगठनों ने इस बयान की निंदा की है और जर्जिस अंसारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Maulana jarjis ansari fir over controversial statement on lord krishna lucknow hazratganj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 08:42 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Lucknow
  • Mathura
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.