Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर प्रदेश बनने जा रहा नया ग्लोबल बिजनेस हब! जापान के दिग्गज उद्योगपति करेंगे दौरा

Uttar Pradesh News: उप्र में निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए जापान की 200 से अधिक कंपनियों के CEO अगस्त से पांच दिवसीय दौरे पर आएंगे और फूड प्रोसेसिंग समेत कई क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा होगी।

  • Reported By: राजेश कुमार मिश्र | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 16, 2026 | 08:16 PM

योगी सरकार (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Japanese Companies Investment Uttar Pradesh: जापान की 200 से ज्यादा नामचीन कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसर तलाशने आएंगे। जापानी कंपनियां उत्तर प्रदेश में विनिर्माण, हरित हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन के क्षेत्र में निवेश को लेकर दौरा करेंगी।

200 से अधिक सीईओ 19 अगस्त को करेंगें उत्तर प्रदेश का दौरा

इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश अगले महीने जापान के सबसे बड़े कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों में से एक की मेजबानी करने जा रहा है। जापान और यामानाशी प्रान्त के 200 से अधिक सीईओ आगामी 19 अगस्त से शुरू होने वाले पांच दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य राज्य में निवेश संभावनाओं को तलाशने और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाना है।

औद्योगिक सहयोग तथा दीर्घकालिक साझेदारी को नई गति मिलने की उम्मीद

इस प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए यामानाशी प्रान्त के 12 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने, यामानाशी सरकार के सलाहकार नरेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में  लखनऊ स्थित इन्वेस्ट यूपी कार्यालय का दौरा किया।

सम्बंधित ख़बरें

ED की बड़ी कार्रवाई: टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क के खिलाफ बंगाल-यूपी समेत कई राज्यों में छापेमारी

मुंह छिपाकर घूम रहे विरोधी, महिला आरक्षण बिल को लेकर ओपी राजभर ने विपक्ष को घेरा; अखिलेश पर भी साधा निशाना

UP RERA Rule: यूपी रेरा नियम लागू, अब बिल्डर नहीं रख पाएंगे मेंटेनेंस का पैसा अपने निजी बैंक खाते में

बेमन से दिया चंदा, इसलिए चोरी.. राम मंदिर मामले में सतीश महाना का बड़ा बयान, राम भक्तों के जख्मों पर रगड़ा नमक

इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया जापान यात्रा के बाद दोनों पक्षों के बीच हुए संवाद और समझौतों का महत्वपूर्ण विस्तार है और इससे निवेश, औद्योगिक सहयोग तथा दीर्घकालिक साझेदारी को नई गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- वृद्धावस्था पेंशन पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- पात्र लाभार्थी का अधिकार नहीं छीन सकती सरकार

यामानाशी प्रान्त से आए जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की अध्यक्षता अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) दीपक कुमार ने की। इस मौके पर इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी भी मौजूद रहे।

बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) बैठकों का होगा आयोजन

अगस्त में होने वाले दौरे के दौरान जापानी प्रतिनिधिमंडल की राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा अन्य हितधारकों के साथ और बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

इन बैठकों में विनिर्माण, हरित हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी), ऑटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग, कौशल विकास तथा मानव संसाधन आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी। इस यात्रा के दौरान नए एमओयू, लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी होने तथा विभिन्न निवेश परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन का मार्ग भी प्रशस्त होने की संभावना है।

यामानाशी प्रान्त के प्रतिनिधिमंडल ने अपने दौरे के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से भी मुलाकात की। बैठक में उत्तर प्रदेश और यामानाशी के बीच पर्यटन एवं सांस्कृतिक सहयोग को और सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही आधुनिक पर्यटन अवस्थापना विकास, बेहतर कनेक्टिविटी तथा आतिथ्य एवं वेलनेस पर्यटन में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

Uttar pradesh set become new global business hub leading japanese industrialists

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 08:16 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh
  • Yogi Adityanath
  • Yogi Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.