स्कूल में हंगामा (फोटो सोर्स- नवभारत) 
जबलपुर

मिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

Jabalpur News : जबलपुर के माढ़ोताल स्थित सेंट एलायसियस स्कूल में कर्मचारियों पर धर्मांतरण का दबाव और प्रमोशन का लालच देने के आरोपों के बाद हिंदू संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया। जांच शुरू हो गई है।

प्रीतेश जैन

Jabalpur Missionary School Conversion Allegation: जबलपुर शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित रिमझा के सेंट एलायसियस स्कूल में कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन किया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कुछ कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर में तोड़फोड़ भी कर दी। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया और बाद में जिला शिक्षा अधिकारी भी जांच के लिए स्कूल पहुंचे।

स्कूल के पूर्व कर्मचारी राजेश बमौरा, राकेश चौरहा, अजय यादव और दीपा पटेल का आरोप है कि वे कई वर्षों से स्कूल में कार्यरत थे। उनका कहना है कि करीब एक महीने पहले स्कूल के शिक्षक जानी सर और फादर की ओर से उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें प्रमोशन और अन्य सुविधाओं का लालच दिया गया, लेकिन जब उन्होंने धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया।

पहले एसपी कार्यालय पहुंचे, कार्रवाई नहीं होने का आरोप

चारों कर्मचारियों का कहना है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी और कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों को दी, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने स्कूल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान बढ़ा तनाव, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर में जमकर नारेबाजी की और प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों को सामने बुलाने की मांग की। आरोप है कि जब स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिनिधि बातचीत के लिए नहीं आया तो कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और स्कूल परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कुछ समय तक स्कूल परिसर में तनाव का माहौल बना रहा।

शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच, कार्रवाई का आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी गौरव घुमड़े मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और शिकायत करने वाले कर्मचारियों के बयान दर्ज किए तथा पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक राहुल बर्मन ने कहा कि यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्कूल का घेराव कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात