आगरा में बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, सगे भाई ने पत्नी के साथ मिलकर किसान को लाठी-डंडों से पीटा

Agra Bloody Conflict Two Brothers :अछनेरा के गांव गोबरा में दो भाइयों के बीच मारपीट का मामला, घायल किसान लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा पिता की मौत के बाद पैसों के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद।
farmer reached the Achhnera police station bloodied
मारपीट के बाद लहूलुहान हालत में किसान अछनेरा थाने पहुंचा(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बच्चों के विवाद में दो सगे भाइयों में मारपीट

  • भाई और भाभी पर लाठी-डंडों से हमले का आरोप

  • पिता की मौत के बाद पैसों के लेनदेन का विवाद

Bloody Conflict Between Two Brothers: आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव गोबरा में बच्चों की किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया।

आरोप है कि एक भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर दूसरे भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

बच्चों की बात पर शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि, गांव गोबरा निवासी किसान गीतम खेत से मूली की गड्डियां बांधकर घर लौटा था। इसी दौरान बच्चों की किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया।

पीड़ित गीतम का आरोप है कि उसके सगे भाई शुक्कू और उसकी पत्नी ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया।

farmer reached the Achhnera police station bloodied
आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, आगरा में अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव

लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा किसान

लहूलुहान हालत में पीड़ित किसान अछनेरा थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि परिवार में काफी समय से पैसों के लेनदेन को लेकर भी विवाद चल रहा है।

उसके पिता का देहांत हो चुका है और पिता से जुड़े पैसों के हिसाब-किताब को लेकर विवाद बना हुआ है। इसी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप है।

पिता की मौत के बाद पैसों को लेकर रंजिश

पुलिस ने घायल किसान को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछनेरा भेजा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।पुलिस जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

farmer reached the Achhnera police station bloodied
आगरा में पार्किंग शुल्क को लेकर बवाल, बस चालक पर चाकू से हमला, मारपीट और लूटपाट का आरोप