आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, आगरा में अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव

Agra Suicide: करीब 65 वर्षीय शेरू और उनकी पत्नी मुन्नी देवी ने देर रात आत्मघाती कदम उठाया। पति शेरू ने घर में स्थित दुकान में फांसी लगाई, जबकि पत्नी मुन्नी देवी ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
Elderly couple commits suicide
बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • शाहगंज के सराय ख्वाजा क्षेत्र में देर रात की घटना

  • पति दुकान में तो पत्नी कमरे में फंदे पर लटकी मिलीं

  • परिजनों और आसपास के लोगों से आर्थिक तंगी की जानकारी मिलने की बात

  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

Agra Elderly Couple Suicide: आगरा के शाहगंज क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पति-पत्नी के शव घर में अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी में आर्थिक तंगी को आत्महत्या की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना सराय ख्वाजा चौकी क्षेत्र की वर वाली गली की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, करीब 65 वर्षीय शेरू और उनकी पत्नी मुन्नी देवी ने देर रात आत्मघाती कदम उठाया। पति शेरू ने घर में स्थित दुकान में फांसी लगाई, जबकि पत्नी मुन्नी देवी ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Elderly couple commits suicide
बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या(सोर्स: नवभारत लाइव)
Elderly couple commits suicide
आगरा में इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में चोरी का खुलासा, पांच शातिर गिरफ्तार, 18 एसी यूनिट और वाशिंग मशीन बरामद

आर्थिक तंगी बताई जा रही आत्महत्या की वजह

सहायक पुलिस आयुक्त लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस को डायल 112 के माध्यम से घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचने पर जानकारी हुई कि शेरू और उनकी पत्नी मुन्नी देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ में आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल बुजुर्ग दंपति के इस आत्मघाती कदम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगरा की पुलिस जांच के बाद ही घटना की परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Elderly couple commits suicide
ड्यूटी पर लौटने से पहले महिला कांस्टेबल की मौत, आगरा पुलिस लाइन के सरकारी आवास में मिला शव