आकाश साहू

आकाश साहू पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं। उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (PG Diploma in Electronic Media) की पढ़ाई की है। पत्रकारिता के प्रति उनकी रुचि विशेष रूप से अपराध जगत से जुड़ी खबरों, पुलिस कार्रवाई और क्राइम रिपोर्टिंग में रही है। आकाश साहू ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जेएमडी न्यूज़ से की, जहां उन्होंने झांसी संवाददाता के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय घटनाओं, जनसमस्याओं और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग के जरिए अपने अनुभव को मजबूत किया। झांसी और बुंदेलखंड क्षेत्र में पत्रकारिता के जरिए महत्वपूर्ण घटनाओं, अपराध से जुड़े मामलों और जनहित के मुद्दों को सामने लाना उनके कार्यक्षेत्र का अहम हिस्सा है।
Connect:
आकाश साहू