- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Lucknow Horror Car Accident Woman Runs Over People Video
लखनऊ में ‘यमराज का दूत’ बनकर आई महिला…कार से 3 लोगों को बुरी तरह रौंदा, VIDEO देखकर दहल जाएगा कलेजा
लखनऊ में एक महिला कार सवार ने तीन लोगों को बुरी तरह रौंद दिया है। इस दर्दनाक घटना में 1 की मौत हो गई है जबकि दो अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

कार ने तीन को रौंदा (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: लखनऊ में तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने 3 लोगों को रौंद दिया। अनियंत्रित कार कैफे के काउंटर से टकराई और बिजली के खंभे से टकराने के बाद रुकी। कार एक महिला चला रही थी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घायलों को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान केजीएमयू के एक संविदा कर्मी की मौत हो गई। बच्चे और महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस पूरी घटना में बाइक, साइकिल, स्कूटी, कैफे काउंटर और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना मंगलवार को शिया पीजी कॉलेज के सामने हुई। पुलिस ने कार चला रही महिला को हिरासत में ले लिया। कार पंकज कुमार गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड है। मामला मदेयगंज इलाके का है।
मृतक के भाई ने बताई पूरी कहानी
खदरा में ज्वाला देवी मंदिर के पास रहने वाले रवींद्र पांडेय (45) केजीएमयू में संविदा कर्मी थे। मंगलवार को वह घर का कुछ सामान खरीदने साइकिल से बाजार गए थे। रवींद्र के भाई सुनील पांडेय ने बताया कि साइकिल से घर लौटते समय जब उनका भाई शिया कॉलेज के पास पहुंचा तो एक कार ने उन्हें रौंद दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविंद्र के परिवार में उसकी पत्नी सरोज, बेटा कृष्णा और बेटी अन्या पांडेय हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पहले कहा गिरफ्तारी के लिए तैयार…अब जमानत के लिए पहुंच गए हाई कोर्ट, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का यू-टर्न!
कौन हैं आशुतोष महाराज? अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले महंत का कच्चा चिट्ठा: मुकदमों और हिस्ट्रीशीट का सच
कानपुर पुलिस का ‘किस’ कांड: रील बना रहे ट्रांसजेंडर को सिपाही ने सरेआम चूमा, Video वायरल होते ही गिड़गिड़ाने लगा
अविमुक्तेश्वरानंद केस में बड़ा मोड़: ‘यौन शोषण का आरोप लगाने के लिए मिला था पैसों का ऑफर’, रमाशंकर का खुलासा
10 वर्षीय दक्ष सोनकर सीतापुर रोड स्थित बांसमंडी भानुटोला में रहता था। वह किसी काम से शिया पीजी कॉलेज के पास आया था। घटना के वक्त दक्ष सड़क किनारे खड़ा था। तभी कार ने उसे रौंद दिया। उसके चेहरे, सिर और अन्य जगहों पर चोटें आई हैं। बलरामपुर अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
वहीं, अज्ञात महिला का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह इलाके में भीख मांगकर गुजारा करती थी। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसे देखर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
लखनऊ में तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने 3 लोगों को रौंद दिया। बेकाबू कार कैफे के काउंटर को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से टकराकर रुकी। कार एक महिला चला रही थी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। घायलों को उपचार के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान एक… pic.twitter.com/KEgJ7RRYoG — Gaurav Pandey (@gaurav5pandey) June 3, 2025
कार चला रही महिला का नाम तनु गुप्ता (35) है। वह लखनऊ के सआदतगंज इलाके की रहने वाली है। वह रियल एस्टेट का काम करती है। वह डालीगंज चौराहे की तरफ से आ रही थी। घटनास्थल काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। हादसे के वक्त वहां काफी भीड़ थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अलीगंज की तरफ से एक अनियंत्रित कार आई और लोगों को रौंदने लगी। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कार एक महिला और एक बच्चे समेत 3 लोगों को रौंदते हुए फ्रेंड्स कैफे के काउंटर और एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के सामान को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते काफी लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने महिला कार चालक को घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
Lucknow horror car accident woman runs over people video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
40 देशों की सैर कर चुकी विदेशी ट्रैवल व्लॉगर बोलीं- भारत में जो देखा, वो कहीं और नहीं देखा
Feb 24, 2026 | 04:21 PMIND W vs AUS W: वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ की शुरुआत, भारत को 6 विकेटों से हराया
Feb 24, 2026 | 04:20 PMवैनगंगा पर मौत का सफर! आजादी के 78 साल बाद भी 2 जिले के बीच पुल का सपना अधूरा, टूट रहे शादियों के रिश्ते
Feb 24, 2026 | 04:17 PMलोहे की आड़ में गांजे की तस्करी, उड़ीसा से मुंबई जा रहा था ट्रक, 2 करोड़ 72 लाख का गांजा जब्त
Feb 24, 2026 | 04:11 PMबजट से पहले फडणवीस सरकार का बड़ा दांव, विधानसभा में 11,995 करोड़ की अनुपूरक मांगें पेश, बिजली-उद्योगों पर जोर
Feb 24, 2026 | 04:11 PMमुंबई की महिला ट्रेन मैनेजर का वीडियो वायरल, बोलीं- रोज 15 से 18 हजार कदम चलना पड़ता है
Feb 24, 2026 | 04:10 PMअंदरूनी कलह से महायुति परेशान, विखे पाटिल के हस्तक्षेप का इंतजार, समर्थकों की बढ़ी चिंता
Feb 24, 2026 | 04:09 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














