- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Lord Shiva Idol Install In Shri Ram Janmabhoomi Temple On 31st May
रामलला के मंदिर में भोलेनाथ का आगमन, अयोध्या में 31 मई को होगा दिव्य क्षण
31 मई को भगवान शिव की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर में स्थापना की जाएगी। मंदिर परिसर में सभी आवश्यक मूर्तियां पहुंच चुकी हैं। 3 जून से मंदिर में सभी मूर्तियों की नियमित पूजा-अर्चना शुरू कर दी जाएगी।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

राम मंदिर, फोटो - सोशल मीडिया
अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ी एक और ऐतिहासिक घोषणा सामने आई है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने जानकारी दी है कि 31 मई को भगवान शिव की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर में स्थापना की जाएगी। मिश्र ने बताया कि मंदिर परिसर में सभी आवश्यक मूर्तियां पहुंच चुकी हैं और अब प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। 3 जून से मंदिर में सभी मूर्तियों की नियमित पूजा-अर्चना शुरू कर दी जाएगी।
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर का निर्माण तेजी से अपने पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। सप्त मंदिर का कार्य पूर्ण हो चुका है और पारकोटा यानी मंदिर के चारों ओर की परिक्रमा पथ का 90% कार्य जून-जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।
सप्त ऋषियों और पौराणिक पात्रों की मूर्तियां भी होगी स्थापित
राम मंदिर परिसर में सप्त ऋषियों और पौराणिक पात्रों की भी मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इनमें शामिल हैं, महर्षि वाल्मीकि (रामायण के रचयिता), ऋषि अगस्त्य (वेदों के ज्ञाता), विश्वामित्र (राम के जीवन में अहम भूमिका निभाने वाले ऋषि), गुरु वशिष्ठ (राम के कुलगुरु), अहल्या (राम द्वारा उद्धार प्राप्त करने वाली पावन स्त्री), शबरी (राम को बेर अर्पित करने वाली भक्त) और निषादराज (वनवास के समय राम के सहयोगी)।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा: डबल डेकर बस पलटने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
सियासत की नई ‘सोशल इंजीनियरिंग’: दलित-पिछड़ों के बाद अब ब्राह्मण बने राजनीति के ‘हॉटकेक’
सपा सुप्रीमो का भाजपा पर वार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर लिखा- भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ
जमानत पर छूटा ‘दरिंदा’ और मर गई ‘इंसाफ’ की उम्मीद: लखीमपुर में दलित किशोरी ने क्यों चुना मौत का रास्ता?
प्रदर्शनी और ऑडिटोरियम का कार्य भी हो चुका है प्रारंभ
मंदिर में प्रदर्शनी और ऑडिटोरियम का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है, जिसे मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। आने वाले दो महीनों में श्रद्धालुओं को मंदिर के सभी भागों में जाने की अनुमति दी जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को नृपेंद्र मिश्र ने बताया था कि भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की प्रतिमाएं मंदिर की पहली मंजिल पर स्थापित की जाएंगी।
उन्होंने आगे कहा कि सितंबर-अक्टूबर तक राम मंदिर परिसर का शेष निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। जल निकासी, वाटरप्रूफिंग और अन्य आवश्यक तकनीकी कार्य चल रहे हैं, परंतु मुख्य ढांचा लगभग पूर्ण हो चुका है।
नागर शैली में किया गया है मंदिर का निर्माण
मंदिर का निर्माण पारंपरिक नागर शैली में किया गया है। इसका आकार 380 फीट लंबा (पूर्व से पश्चिम), 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा है। कुल 392 नक्काशीदार स्तंभ और 44 भव्य द्वार मंदिर को आधार प्रदान करते हैं।
आतंक या आर्थिक सुधार! ऑपरेशन सिंदूर के बाद PAK को IMF ने क्यों दिए पैसे?
मंदिर की दीवारों और स्तंभों पर देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तिकला की झलक देखने को मिलती है। गर्भगृह में भगवान राम के बाल स्वरूप (श्रीरामलला) की प्रतिमा स्थापित है, जिनका जनवरी में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ था। तब से अब तक अयोध्या में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। हनुमानगढ़ी मंदिर सहित संपूर्ण अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में दिन-प्रतिदिन तेजी से वृद्धि हो रही है।
Lord shiva idol install in shri ram janmabhoomi temple on 31st may
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जयपुर की शादी में स्टेज से दुल्हन का पर्स चोरी, भीड़ के बीच वारदात का वीडियो वायरल
Feb 23, 2026 | 06:37 PMराहुल गांधी से मिले कोटद्वार वाले ‘मोहम्मद’ दीपक, कहा- मुलाकात के बाद चार गुना बढ़ी हिम्मत
Feb 23, 2026 | 06:37 PMबिना नंबर प्लेट दौड़ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर, कोहमारा-डोंगरगांव क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन
Feb 23, 2026 | 06:36 PM‘धुरंधर 2’ में इस एक्टर की हुई एंट्री! क्या यही हैं ‘बड़े साहब’, 27 किरदारों की लिस्ट से खुला राज?
Feb 23, 2026 | 06:35 PMसाउथ अफ्रीका का आगामी शेड्यूल जारी, सितंबर 2026 से जनवरी 2027 तक तीनों फॉर्मेट में होगी मेजबानी
Feb 23, 2026 | 06:30 PMमध्य रेलवे में बड़ा बदलाव: अरविंद मलखेड़े बने नए प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, जानें उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड
Feb 23, 2026 | 06:28 PMसरकारी बैंक की नौकरी से तंग आई महिला ने दिया इस्तीफा, वीडियो वायरल
Feb 23, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














