-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Life Imprisonment To 5 Convicts In 9 Year Old Murder Case In Ballia
बलिया में हत्या के 9 साल पुराने मामले में 3 सगे भाइयों समेत 5 को आजीवन कारावास
- Written By: रीना पंवार
चुनावी रंजिश में 9 साल पहले एक व्यक्ति की हत्या के मामले में बलिया की एक कोर्ट ने तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
बलिया : बलिया जिले की एक कोर्ट ने हत्या के एक 9 साल पुराने मामले में तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। व्यक्ति की हत्या चुनावी रंजिश के तहत की गई थी। मामले की जानकारी देते हुए एसपी विक्रांत वीर ने रविवार को बताया कि आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के बाद कोर्ट ने 9 साल पुराने इस मामले में सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया है।
अपर जिला जज राम कृपाल की अदालत ने शनिवार को इस मुकदमे की सुनवाई की। केस की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद रमेश यादव, जनार्दन यादव और सुरेश यादव के साथ अनिल यादव और राम विलास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने सभी को दोषी करार देते हुए प्रत्येक दोषी पर 18,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामले में दोषी ठहराए गए रमेश यादव, जनार्दन यादव और सुरेश यादव तीनों रिश्ते में सगे भाई हैं।
क्या था पूरा मामला
घटना बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में साल 2015 में घटी थी। गांव में पंचायत चुनावों को लेकर आरोपियों को मृतक और एक अन्य व्यक्ति से रार थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार 17 अक्टूबर 2015 को पंचायत चुनाव में एक प्रत्याशी के समर्थन करने को लेकर रामनाथ यादव और कान्ता यादव को गोली मारी गई, जिसमें रामनाथ यादव की मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
बलिया में खूनी तांडव: पत्नी से विवाद का ऐसा खौफनाक अंत; मासूम बेटे को भी नहीं बख्शा
यूपी के प्राइवेट हॉस्पिटल की करतूत, प्रसूता और जुड़वा बच्चों की मौत के बाद शव टॉयलेट में छिपाया, फिर…
Video: ‘गिरफ्तार करने की औकात नहीं!’, जब सरेआम सांसद के पैरों में गिर पड़े दरोगा; बलिया में बवाल, वीडियो वायरल
एक रात, चार एनकाउंटर… बलिया में आयुष यादव हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- आज वाराणसी दौरे पर PM मोदी, करेंगे 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन
इस मामले में राजेश यादव नाम के व्यक्ति की तहरीर पर रमेश यादव, जनार्दन यादव और सुरेश यादव के साथ-साथ अनिल यादव तथा रामविलास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। इस केस की जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जिसमें कोर्ट ने सुनवाई पूरी करने के बाद शनिवार को फैसला सुनाया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Life imprisonment to 5 convicts in 9 year old murder case in ballia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
Aug 04, 2026 | 09:27 PM‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को दी चेतावनी
Aug 04, 2026 | 09:24 PMछात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
Aug 04, 2026 | 09:23 PMमहाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 04, 2026 | 09:20 PMदेश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
Aug 04, 2026 | 09:13 PMJPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
Aug 04, 2026 | 09:10 PMदतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन, जिले की कार्यकारिणी भंग; हेमंत खंडेलवाल की बड़ी कार्रवाई
Aug 04, 2026 | 09:09 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














