-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi On Varanasi Visit Today Will Inaugurate Projects Worth More Than Rs 6600 Crore
आज वाराणसी दौरे पर PM मोदी, करेंगे 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन
- Written By: राहुल गोस्वामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार यानी 20 अक्टुबर को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरान वाराणसी में 23 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत 6,600 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार यानी 20 अक्टुबर को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरान वाराणसी में 23 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत6,600 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इन खास परियोजनाओं में शंकर हॉस्पिटल और सिविल एविएशन के एयरपोर्ट भी शामिल है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी और देश के अन्य शहरों के लिए नेत्र अस्पताल, हवाई अड्डे एवं छात्रावास समेत 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की 20 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
इस बाबत प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि PM मोदी पवित्र नगरी में आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे, जो विभिन्न नेत्र रोगों से संबंधित व्यापक परामर्श और उपचार प्रदान करेगा। इसके साथ ही वे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे के विस्तार और नए टर्मिनल भवन के निर्माण तथा संबद्ध कार्यों की आधारशिला रखेंगे, जिसकी कुल लागत लगभग 2,870 करोड़ रुपये होगी।
यहां पढ़ें – IMD ने इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत उत्तर भारत में कैसा रहेगा आज वेदर
सम्बंधित ख़बरें
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
डॉ. डीवाई पाटिल का निधन: PM मोदी, CM देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख
देवता मदमस्त हुए तो असुरों ने धूल चटाई, यूपी के पूर्व मंत्री के बयान से BJP में खलबली; क्या है सियासी मायने?
TMC में चर्चा का मंच नहीं…सुष्मिता देव का बड़ा बयान, बोलीं- BJP ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया
PMO द्वारा जारी बयान में कहा गया कि वह आगरा हवाई अड्डे पर 570 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से, दरभंगा हवाई अड्डे पर लगभग 910 करोड़ रुपये की लागत से तथा बागडोगरा हवाई अड्डे पर लगभग 1,550 करोड़ रुपये की लागत से नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला रखेंगे।
यहां पढ़ें – भाजपा ने उपचुनाव के लिए 25 प्रत्याशियों का किया ऐलान
इसका बाद प्रधानमंत्री रीवा, अंबिकापुर और सहारनपुर हवाई अड्डों के नए टर्मिनल भवनों का उद्घाटन करेंगे, जिनका निर्माण 220 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जा रहा है। इससे इन हवाई अड्डों की संयुक्त रूप से यात्री क्षमता सालाना 2.3 करोड़ से अधिक हो जाएगी। वहीं अन्य परियोजनाओं के अलावा, PM मोदी ‘खेलो इंडिया’ योजना और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 210 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से वाराणसी खेल परिसर के पुनर्विकास के चरण 2 और 3 का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना में एक अत्याधुनिक खेल परिसर का निर्माण शामिल है, जिसमें एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, खिलाड़ियों के छात्रावास, खेल विज्ञान केंद्र, विभिन्न खेलों के लिए अभ्यास मैदान और इनडोर शूटिंग रेंज शामिल होंगे।
PMO के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी लालपुर में डॉ। भीमराव अंबेडकर खेल स्टेडियम में 100 बिस्तर वाले बालिकाओं और बालकों के छात्रावास तथा सार्वजनिक मंडप का भी उद्घाटन करेंगे। वह सारनाथ में बौद्ध धर्म से संबंधित क्षेत्रों में पर्यटन विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। बयान में कहा गया कि PM मोदी बाणासुर मंदिर और गुरुधाम मंदिर में पर्यटन विकास कार्यों और पार्कों के सौंदर्यीकरण तथा पुनर्विकास जैसी परियोजनाओं का भी आज उद्घाटन करेंगे।
Pm narendra modi on varanasi visit today will inaugurate projects worth more than rs 6600 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सावन का पहला सोम प्रदोष व्रत कब है? नोट कर लें डेट और मुहूर्त, इस दिन बन रहा है दुर्लभ महासंयोग
Aug 04, 2026 | 10:30 PM80 साल के बुजुर्गों के संवाद से Gen Z को क्या मिलेगा? अभिजीत दीपके का पीएम मोदी और मोहन भागवत पर तीखा तंज
Aug 04, 2026 | 10:30 PMरिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
Aug 04, 2026 | 10:27 PMबिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
Aug 04, 2026 | 10:26 PMMPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
Aug 04, 2026 | 10:24 PMवाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:14 PMJatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
Aug 04, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM













