- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Kashi Resides In The Soul Of Prime Minister Modi Cm Yogi
प्रधानमंत्री मोदी की आत्मा में बसती है काशी: CM योगी
- Written By: प्रभाकर दुबे

UP CM Yogi Adityanath
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की आत्मा में काशी (Kashi) और काशीवासी बसते हैं। यही कारण है कि वैश्विक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यस्तता के बावजूद प्रधानमंत्री अपनी काशी में आने का मोह नहीं छोड़ पाते। यहां की विरासत और संस्कृति के लिए उनके मन में चिंता और चिंतन भाव होता है। ये बातें शुक्रवार को वाराणसी के वाजिदपुर में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वाराणसी में स्वगत अभिनंदन करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि पवित्र सावन माह में बाबा विश्वनाथ की पावन धरा पर काशी को मेरी काशी के रूप में वैश्विक मान्यता देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मैं स्वागत और अभिनंदन करता हूं। संस्कृति और समृद्धि का नया रूप काशी ही नहीं देश और प्रदेश के अंदर देखने को मिल रहा है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को नयी पहचान और सम्मान मिल रहा है। विकास और विरासत की परंपरा की शुरुअता इसी काशी से पीएम ने 2014 से शुरू किया था। इसमें आज एक नई कड़ी जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री एक बार फिर अपनी काशी में आए हैं।
संस्कृति और समृद्धि का एक नया रूप आज काशी, प्रदेश व देश में देखने को मिल रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को दुनिया में एक नई पहचान व सम्मान मिल रहा है: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/XUBvY4PHDQ — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 7, 2023
पूरी दुनिया को आकर्षित कर रहा काशी विश्वनाथ धाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता को सम्मान दिलाने वाले वैश्विक और अंतरराष्ट्रीय व्यस्तता के बावजूद काशीवासी प्रधानमंत्री की आत्मा में बसते हैं। यहां की विरासत और संस्कृति के लिए उनके मन में हमेशा चिंता और चिंतन होती है। आपने काशी विश्वनाथ धाम देखा होगा, ये आज पूरी दुनिया को आकर्षित कर रहा है। काशी के मंदिर और घाट सज रहे हैं। जी-20 के लिए भी काशी का कायाकल्प हम सबने देखा। शंघाई सहयोग परिषद की ओर से भी 2022-23 में काशी को दुनिया की सांस्कतिक राजधानी के तौर पर मान्यता मिली है। काशी आज पुरातन काया के साथ नये कलेवर में आगे बढ़ने का काम कर रही है। आज 12 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री का आगमन काशी में हुआ है। बीते 9 साल में प्रधानमंत्री ने देश को नई पहचान दिलाने का कार्य किया है। 9 वर्ष की सफलता को लेकर आज प्रधानमंत्री अपनी काशी में आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ganga Dussehra Ghaat 2026: गंगा दशहरा पर इन घाटों की रौनक देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, जानें कहां हैं ये घाट
Go-LX पर खरीद-बेच सकेंगे गाय, शंकराचार्य ने बेवसाइट बनवाने का किया एलान, बोले- सच्चा हिंदू अपनी गाय को कटने…
वाराणसी की गलियों का वो गहरा राज, जहां सदियों से छुपे हैं ये चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिर!
पानी पर दौड़ेगी मेट्रो! देश के 18 शहरों के लिए मोदी सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, ये शहर हैं शामिल
पावन श्रावण माह में बाबा विश्वनाथ की पावन धरा पर काशी को 'मेरी काशी' के रूप में वैश्विक मान्यता देने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का मैं @UPGovt और प्रदेशवासियों की ओर से हृदय से स्वागत व अभिनंदन करता हूं: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/4ztuuVA5ds — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 7, 2023
पीएम के मार्गदर्शन में यूपी को लेकर सबकी धारणा बदली है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर मोर्चे पर भारत ने नई सफलता की नई कहानी गढ़ी है। भारत के बारे में दुनिया का दृष्टिकोंण बदला है। पीएम के मार्गदर्शन में यूपी को लेकर सबकी धारणा बदली है। जिस आस्था के लिए भारत कभी तरसता था, आज उसका मूल स्वरूप काशी में देखने को मिलता है। बाबा विश्वनाथ की पावन धरा पर प्रधानमंत्री का आगमन हुआ है, ये हम सब के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग के मंत्री एके शर्मा, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालू, सांसद और विधायक मौजूद रहे।
Kashi resides in the soul of prime minister modi cm yogi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMSehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
May 27, 2026 | 10:22 PM‘हर हाल में BJP को हराएंगे’, नितिन नबीन के सीट पर दावा ठोक रहे प्रशांत किशोर; बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव!
May 27, 2026 | 10:16 PMथिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
May 27, 2026 | 10:15 PMशरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
May 27, 2026 | 10:14 PM29 मई तक CBI रिमांड में समर्थ सिंह; जांच एजेंसी ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत खारिज करने की रखी मांग
May 27, 2026 | 10:02 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














