- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Kalki Parikrama Has Been Revived In Sambhal After 46 Years 24 Kosi Parikrama Was Stopped After 1978 Riots
46 साल बाद संभल में ‘कल्कि परिक्रमा’ का पुनरुद्धार, 1978 दंगे के बाद रोक दी गई थी 24 कोसी परिक्रमा
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
1978 के दंगों के कारण रुकी संभल की 24 कोसी परिक्रमा 46 साल बाद सीएम योगी के प्रयासों से पुनः आरंभ हुई। संभल एक बार फिर 'कल्कि की नगरी' के रूप में चमकता दिखेगा।

संभल में शुरू हुई पौराणिक 24 कोसी परिक्रमा, फोटो-IANS
24 Kosi Parikrama in Sambhal: संभल एक बार फिर अपनी पौराणिक पहचान ‘भगवान कल्कि की नगरी’ के रूप में जगमगा उठा है। शुक्रवार रात्रि 2 बजे प्राचीन तीर्थ बेनीपुरचक स्थित श्रीवंशगोपाल से लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पौराणिक 24 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ किया गया।
संभल में 68 तीर्थ और 19 कूपों की 24 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ शंखनाद, भजन और जयघोषों के बीच हुआ। यह धार्मिक परंपरा 46 वर्षों के अंतराल के बाद पुनः आरंभ हुई है। यह परिक्रमा 1978 में सांप्रदायिक दंगों के कारण रुक गई थी। अब 2024 में योगी सरकार के प्रयासों से यह परंपरा फिर से जीवित हो उठी है।
क्या है 24 कोसी परिक्रमा धार्मिक मान्यता
धार्मिक मान्यता है कि इस परिक्रमा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह परिक्रमा श्रीवंशगोपाल तीर्थ से प्रारंभ होकर भुवनेश्वर, क्षेमनाथ और चंदेश्वर तीर्थों से होते हुए पुनः वंशगोपाल तीर्थ पर लौटती है। इन तीन प्रमुख तीर्थों के मध्य 87 देवतीर्थ स्थित हैं, जो संभल की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को दर्शाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BJP में अब करंट नहीं रहा… बिजली संकट पर सीएम योगी और अखिलेश यादव में जुबानी जंग, किसने क्या कहा?
बकरीद पर मौलाना रजवी की बड़ी अपील: सिर्फ जायज मवेशियों की दें कुर्बानी, गाय की आस्था का करें सम्मान
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
दशकों तक दबे रहे सच और भय का माहौल
1978 के दंगों के बाद संभल में लंबे समय तक भय, अविश्वास और पलायन का माहौल बना रहा। इस दौरान हिंदू परिवारों ने अपने घर, दुकानें और जमीनें छोड़ीं, मंदिरों पर अवैध कब्जे हुए और धार्मिक आयोजनों पर भी रोक लग गई थी। न्यायिक आयोग की रिपोर्ट ने उन सच्चाइयों को उजागर किया जिन्हें वर्षों तक दबाया गया था। सत्ता के संरक्षण में जनसंख्या संतुलन बिगाड़ने और हिंदुओं को सुनियोजित रूप से पलायन के लिए मजबूर करने की कोशिशें की गईं।
योगी सरकार की अतिक्रमण पर कार्रवाई
2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद संभल में कई बदलाव दिखे। सीएम योगी ने संभल की स्थिति को व्यक्तिगत रूप से गंभीरता से लिया और कठोर कार्रवाई की। दंगों की साजिश में शामिल तत्वों को जेल भेजा गया, अवैध कब्जों को हटाया गया और सांप्रदायिक राजनीति पर अंकुश लगाने की कोशिश की गई।
अतिक्रमण मामले में कहां-कहां हुआ एक्शन
योगी सरकार ने संभल में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की ऐतिहासिक कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा-67 के तहत 495 वाद दर्ज हुए, जिनमें से 243 मामलों का निस्तारण कर 1067 अतिक्रमण हटाए गए। इस प्रक्रिया में 68.94 हेक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त कराई गई। इसके अलावा, धार्मिक स्थलों पर हुए अवैध कब्जों पर निर्णायक कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान के तहत 37 अवैध कब्जे हटाए गए। इनमें 16 मस्जिदें, 12 मजारें, 7 कब्रिस्तान और 2 मदरसे शामिल थे, जिससे कुल 2.623 हेक्टेयर भूमि मुक्त हुई। अब 68 पौराणिक तीर्थ स्थल और 19 प्राचीन कूपों के संरक्षण व सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया भी आरंभ की गई है।
यह भी पढ़ें: ‘ध्वजारोहण’ समारोह: 25 नवंबर को 161 फुट ऊंचे राम मंदिर शिखर पर PM मोदी फहराएंगे 22 फीट का धर्म ध्वज
कानून का इकबाल मजबूत हुआ, अर्थव्यवस्था में छलांग: प्रशासन
योगी सरकार ने बीते कुछ वर्षों में 2 नए थाने और 45 नई चौकियां स्थापित की हैं। संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी निगरानी और ड्रोन सर्वे की व्यवस्था भी की गई है। बिजली चोरी रोकने के अभियानों से लाइन लॉस 82 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत पर आ गया है, जिससे 84 करोड़ रुपए की बचत हुई है। आर्थिक दृष्टि से भी संभल ने बड़ी छलांग लगाई है। 2405 करोड़ रुपए के निर्यात के साथ यह अब प्रदेश में 10वें स्थान पर है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत संभल के मेटैलिक, वुडन और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहचान बना रहे हैं।
Kalki parikrama has been revived in sambhal after 46 years 24 kosi parikrama was stopped after 1978 riots
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
May 28, 2026 | 12:05 AMवैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














