झांसी में भाजपा महानगर अध्यक्ष के घर भीषण आग, ऊपरी मंजिल के ड्राइंग रूम का सामान जलकर राख!

Jhansi BJP Metropolitan President House Fire: आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में हलचल मच गई। घर से उठती आग की लपटों और धुएं को देखकर लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने की कोशिशों में लग गए।
BJP President Residence Fire
बीजेपी अध्यक्ष के आवास पर आग(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • आग इतनी भयावह थी कि कमरे की खिड़कियों के शीशे टूटकर सड़क पर जा गिरे

  • चिंगारी ने देखते ही देखते किया विकराल रूप, कीमती फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान आये आग की चपेट में

  • दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया

BJP President Residence Fire: झांसी में मंगलवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के सीपरी बाजार स्थित आवास में अचानक आग लग गई। आग मकान की ऊपरी मंजिल पर बने उनके बेटे के ड्राइंग रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

देखते ही देखते आग ने कमरे में रखे फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि कमरे की खिड़कियों के शीशे टूटकर सड़क पर जा गिरे। गनीमत रही कि समय रहते दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया।

आग की खबर फैलते ही मची हलचल

झांसी शहर के सीपरी बाजार इलाके में मंगलवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय जनता पार्टी के महानगर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के निजी आवास में अचानक आग भड़क उठी, आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में हलचल मच गई। घर से उठती आग की लपटों और धुएं को देखकर लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने की कोशिशों में लग गए।

BJP President Residence Fire
मुजफ्फरनगर में आतिशबाजी की चिंगारी से गोदाम में आग लगी, इलाके में मचा हड़कंप, दूर तक दिखी ऊंची लपटें

देखते ही देखते चिंगारी ने लिया विकराल रूप

जानकारी के मुताबिक, सुधीर सिंह के मकान की ऊपरी मंजिल पर उनके बेटे का ड्राइंग रूम बना हुआ है। मंगलवार देर शाम इसी कमरे में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। शुरुआती चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

कमरे में मौजूद कीमती फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान आग की चपेट में आ गया। आग की तपिश इतनी अधिक थी कि ड्राइंग रूम में लगे खिड़कियों के शीशे टूटकर सीधे सड़क पर जा गिरे। इससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

दी गई दमकल विभाग को सूचना

घटना के समय भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह अटल एकता कप समारोह में मौजूद थे। जैसे ही उन्हें अपने आवास में आग लगने की सूचना मिली, वह कार्यक्रम छोड़कर तत्काल अपने साथियों के साथ घर पहुंच गए। वहीं, परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने बिना देर किए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि आग तेजी से फैल रही थी, जिसके चलते दमकल विभाग को सूचना दी गई।

दमकल कर्मियों ने पाया आग पर नियंत्रण

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया और काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। समय रहते आग बुझाए जाने से इसे और अधिक फैलने से रोक लिया गया।

इस घटना में ड्राइंग रूम में रखा फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल आग से हुए कुल आर्थिक नुकसान का आकलन सामने नहीं आया है। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

BJP President Residence Fire
लखनऊ में झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई झोपड़ियां जलकर खाक; इलाके में मची अफरा-तफरी