लखनऊ में झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई झोपड़ियां जलकर खाक; इलाके में मची अफरा-तफरी

Massive Fire Lucknow Slums:आग की भयावहता को देखते हुए करीब 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।
Fire breaks out in the Aishbagh area of ​​Lucknow
लखनऊ के ऐशबाग इलाके में लगी आग (सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ऐशबाग के रामलीला मैदान के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग

  • सूचना पर बाजारखाला पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं

  • नुकसान और जनहानि की जानकारी फिलहाल नहीं।

Massive Fire Aishbag Lucknow: राजधानी के ऐशबाग इलाके में रामलीला मैदान के पास झुग्गियों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना बाजारखाला थाना क्षेत्र की है। आग लगने की सूचना मिलते ही बाजारखाला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। वहीं, स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने और झुग्गियों से सामान निकालने में जुट गए।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

आग की लपटों से आसपास की झुग्गियों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की विकरालता को देखते हुए करीब 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे।

Fire breaks out in the Aishbagh area of ​​Lucknow
आगरा में दिवाली की रात बड़ा अग्निकांड, धू-धूकर जली जूता फैक्ट्री, ऊंची लपटें उठीं

गोदाम में रखे कबाड़ से फैली आग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोदाम में रखे कबाड़ में आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोगों ने आनन-फानन में अपनी जान बचाने के लिए झुग्गियां खाली कर दीं।

कबाड़ में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामान मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Fire breaks out in the Aishbagh area of ​​Lucknow
कानपुर : रूमा में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, लगातार हो रहे धमाके; दहशत में लोग