मुजफ्फरनगर में आतिशबाजी की चिंगारी से गोदाम में आग लगी, इलाके में मचा हड़कंप, दूर तक दिखी ऊंची लपटें

Muzaffarnagar Warehouse Fire: मुजफ्फरनगर में कूकड़ा चौराहे के पास शनिवार सुबह प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 6 बजे लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।
Muzaffarnagar Warehouse Fire
मुजफ्फरनगर में प्लास्टिक के गोदाम में आगसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मुजफ्फरनगर में प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने से हड़कंप

  • विदाई के दौरान हुई आतिशबाजी से चिंगारी गिरने का शक

  • फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों आग बुझाने में जुटी

Muzaffarnagar Fire accident: मुजफ्फरनगर में नई मंडी क्षेत्र में कूकड़ा चौराहे के पास शनिवार सुबह प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 6 बजे लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। गोदाम से उठती आग की ऊंची लपटों और घने धुएं को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

आग तेजी से फैल रही थी। ऐसे में आसपास की दुकानों और उनमें मौजूद लोगों की सुरक्षा को देखते हुए दुकानों को खाली कराया गया। लोगों को बाहर निकालने के साथ दुकानों में रखे सामान को भी सुरक्षित करने के प्रयास किए गए।

Muzaffarnagar Warehouse Fire
'घर पर चाय पीने बुलाते थे...' हमीरपुर में महिला कर्मचारी ने XEN को सरेआम पीटा, वीडियो आया सामने

आग बुझाने में जुटीं फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को लगाया गया। फायर ब्रिगेड लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। करीब दो घंटे तक प्रयास के बाद भी आग की तेज लपटों के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फायर ब्रिगेड की टीम का मुख्य जोर आग को गोदाम तक सीमित रखने और आसपास की दुकानों व प्रतिष्ठानों को इसकी चपेट में आने से बचाने पर रहा।

विदाई के दौरान हुई आतिशबाजी से चिंगारी गिरने का शक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोदाम के सामने बने बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार रात शादी समारोह था। शनिवार सुबह दुल्हन की विदाई के दौरान आतिशबाजी की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि आतिशबाजी से निकली चिंगारी गोदाम में रखे प्लास्टिक तक पहुंच गई, जिसके बाद वहां आग लग गई।

हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल फायर ब्रिगेड आग पर पूरी तरह काबू पाने और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखने में जुटे हैं।

Muzaffarnagar Warehouse Fire
गोरखपुर में PDA रथयात्रा में बच्चे की मौत...अब सपा के इस बड़े नेता की गिरफ्तारी, लखनऊ से उठा ले गई पुलिस