यूनिवर्सिटी कैंपस में ‘खाकी’ का कहर: THAR ने रिटायर्ड रजिस्ट्रार को कुचला; गाड़ी छोड़ भागे पुलिसकर्मी
Jhansi Bundelkhand University Accident: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में पुलिसकर्मियों की थार ने रिटायर्ड रजिस्ट्रार को कुचला। 20 मीटर घसीटने के बाद बुजुर्ग की मौत, आरोपी पुलिसकर्मी फरार।
- Written By: सजल रघुवंशी
इस थार से हुआ एक्सडेंट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Police Thar Crush Retired Registrar: झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पुलिसकर्मियों की लापरवाही ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। बताया जा रहा है कि चार पुलिसकर्मी थार गाड़ी से रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा जिनकी उम्र 70 साल बताई जा रही है।
उन्हें टक्कर मारकर करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। हादसे के दौरान उनकी स्कूटी गाड़ी के नीचे फंस गई और वे आगे के पहिए के नीचे दब गए, घटना के बाद आरोपी पुलिसकर्मी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया
मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों ने किसी तरह थार को हटाकर घायल वर्मा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यूनिवर्सिटी परिसर में परीक्षा भवन में यूपी होमगार्ड की परीक्षा चल रही थी। उसी दौरान पुलिसकर्मी थार लेकर निकले और कैंपस के अंदर तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे, जिससे यह हादसा हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
डेढ़ साल पहले हुआ अंतिम संस्कार, फिर अचानक लौट आए कमल सिंह; अज्ञात शव ने पुलिस पर खड़े किए सवाल
UP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
ग्रेटर नोएडा हादसे में बड़ी कार्रवाई; सुपरवाइजर और कंपनी ब्लैकलिस्ट, ठेकेदार पर पहले ही हो चुकी है FIR
घर का सामान लेने निकले थे मनीराम
मनीराम वर्मा के बेटे ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मनीराम वर्मा घर से स्कूटी लेकर निकले थे। वह कैंपस के बाहर एक दुकान से सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान परीक्षा भवन की ओर से तेज रफ्तार में आ रही काले रंग की थार ने कैंपस के अंदर उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी में चार पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे के बाद वह वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही हम घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक स्टाफ के लोग पिता को अस्पताल ले जा चुके थे। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: गोलगप्पे के बाद पापड़ी नहीं दी.. तो दबंगों ने फूंक दी दुकान, CCTV में कैद हुई वारदात
अगला पहिया मनीराम वर्मा पर चढ़ा
खबरों के मुताबिक, स्कूटी थार गाड़ी के नीचे फंसी थी और थार का अगला पहिया मनीराम वर्मा के ऊपर चढ़ा हुआ था। जैसे ही सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह थार को हटाया गया।
